Movie prime

सरसों में ₹200 तक का उछाल | जाने आज कैसा रहेगा मार्केट | सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

mustard report

किसान साथियो नयी सरसों की कटाई और आवक का सीजन जोर पकडने वाला है। तेल तिलहन के बाजार में हलचलें बढ़ने लगी हैं। किसान और व्यापारी सरसों को बेचने और खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया और इन्टरनेट पर लोग 'सरसों के भाव बढ़ेंगे या नहीं, इस टॉपिक पर फिर से ज्ञान बांटने लगे हैं। सीज़न आता देख हर कोई अपनी तैयारी में लग गया है। मंडी भाव टुडे ने हमेशा कोशिश की है कि अपने किसान साथियों तक सही समय पर सही जानकारी पहुंचाई जाए ताकि आप सही समय पर सही निर्णय लें सकें। फसल चाहे कोई भी हो हमारी यही कोशिश है कि आपको आपकी फसल का टॉप भाव मिले। इसी सिलसिले में पूरे सीज़न हम आपके लिए रिपोर्ट लेकर आते रहते हैं। इस रिपोर्ट में हम सरसों में बुधवार को आयी तेजी का सटीक विश्लेषण करेंगे।

ताजा मार्केट अपडेट
बुधवार को सरसों के बाजार में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। विदेशी बाजार में खाद्य तेलों के दाम तेज होने से घरेलू बाजार में बुधवार को जयपुर में सरसों का दाम 100 रु बढ़ गया। जबकि भरतपुर में सरसों के भाव में लगभग ₹140 की तेजी देखने को मिली। और सरसों का अंतिम भाव 5700 तक पहुंच गया। इसके अलावा अन्य मुख्य मंडियों की बात करें तो दिल्ली लारेंस रोड पर सरसों के भाव ₹50 बढ़कर 5950, चरखी दादरी में सरसों 40 लैब का रेट 5875, रेवाड़ी में 40 लैब सरसों का रेट 5800, भिवानी में 40 लैब का रेट 5850, टोंक में 5950 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया  सरसों में हुआ सुधार | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 08 Feb 2023

प्लांटों ने बढ़ाए भाव
ब्रांडेड तेल मिलों ने भी शाम के सत्र में सरसों के खरीद भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ा दिए। सलोनी प्लान्ट ने सरसों के भाव में ₹200 तक की बढ़ोतरी की आगरा शमशाबाद और दिगनेर प्लांट पर सरसों के भाव ₹6600 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए इसके अलावा बीपी आगरा और शारदा प्लांट पर भी सरसों के भाव ₹100 तक तेज होकर ₹6200 प्रति क्विंटल पर पहुंच गए । गोयल कोटा पर सरसों के अंतिम भाव ₹5800 प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 08 February 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो अनूपगढ़ मंडी में सरसों के भाव 5770, अलवर में सरसों के रेट 5750, कोटा मंडी में नई सरसों का रेट 5480, बरवाला मंडी में पुरानी सरसों का रेट 5771 और नई सरसों का रेट ₹5651 प्रति क्विंटल का रहा जिसमें 13% तक दर्ज की गई थी इसके अलावा श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5563, संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5550, श्री करनपुर मंडी में सरसों का भाव 5554, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5571, गोलूवाला मंडी में सरसों का रेट 5365, गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 5488, रावला मंडी में सरसों का भाव 5280, पीलीबंगा मंडी में सरसों का रेट 5000, देवली मंडी में 42 लैब पुरानी सरसों का रेट 5625 और नई सरसों का रेट 5300, रामगंज मंडी में सरसों का रेट 5200, आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5706 और सिरसा मंडी में सरसों का भाव ₹5721 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जाने क्या रेट बिक रहा है गेहूं |देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 08 Feb 2023

सरसों की आवक में बढ़ोतरी
बुधवार को सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिली राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही:-  राजस्थान सरसों की आवक 60,000 मध्य प्रदेश सरसों आवक 30,000 उत्तर प्रदेश सरसों की आवक 25000 गुजरात सरसों की आवक 30,000 अन्य राज्य सरसों की आवक 60000 हरियाणा और पंजाब में सरसों की आवक 5000 और सरसों की कुल आवक बढ़कर 2.60 लाख बोरियों की हुई। कुल आवक में नई सरसों की आवक लगभग 60000 बोरी की रही बासमती चावल में पॉजिटिव ट्रेंड और हल्की तेजी | देखें बासमती चावल के ताजा भाव

क्या रही सरसों में इस उछाल की वजह
विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के भाव में तेजी देखने को मिल रही है इस कारण आयातित तेल के भाव तेज हुए हैं। जिससे सरसों के भाव को सहारा मिला है। हालांकि व्यापारी अभी बड़ी तेजी में नहीं है। अगर पाम तेल और तेज होता है तो सरसों मे थोड़ा और सुधार बन सकता है सरसों के प्रमुख उत्पादक राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात आदि में मौसम साफ बना हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन राज्यों की मंडियों में आगामी दिनों में नई सरसों की दैनिक आवक बढ़ेगी। विदेशी बाजारों का क्या मिल रहे संकेत | क्या रुकेगी सरसों में गिरावट | सरसों की सबसे सटीक रिपोर्ट

विदेशी बाजारों की अपडेट
इंडोनेशिया के घरेलू बाजार में खाद्य तेलों के दम तेज हो रहे हैं, इसलिए वहां की सरकार ने कहा है कि वह पाम उत्पादों के निर्यात अनुपात की समीक्षा करेगी। मार्च में रमजान के महीने से पहले पाम तेल उत्पादों की निर्यात मांग में और सुधार आने की उम्मीद है। इसलिए विदेशी बाजार में खाद्य तेलों के दाम में हल्का सुधार और भी बन सकता है। मलेशिया पाम ऑयल बोर्ड और कार्गो सर्वेक्षक शुक्रवार को प्रमुख आपूर्ति और मांग का डेटा जारी करने वाले हैं। बात अर्जेंटीना की करें तो अर्जेंटीना में सोयाबीन का उत्पादन कम होने की संभावना जताई जा रही है। वहां पर फसल सूखे की चपेट में है जिसके कारण कुछ जानकारों का कहना है कि अर्जेंटीना में पिछले 14 वर्ष में सबसे कम सोयाबीन का उत्पादन हो सकता है।
बुधवार को बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, (BMD) पर अप्रैल डिलीवरी के पाम ऑयल वायदा अनुबंध में 58 रिंगिट की तेजी देखने को मिली है और भाव 4000 के स्तर को छूने के बाद 3,997 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुए । इस दौरान शिकागों में सोया तेल के मार्च वायदा अनुबंध में भाव मामूली तेज हुए हैं ।

तेल और खल
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें बुधवार को 2- 2 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1185 रुपये और 1175 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 5 रुपये बढ़कर 2435 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। जबकि भरतपुर में सरसों तेल कच्ची घानी के रेट 1170 और सरसों तेल एक्सपेलर के भाव 1180 प्रति 10 किलो के रहे हैं और भरतपुर में खल का रेट ₹2500 प्रति क्विंटल का रहा बढ़ सकता है सरसों का उत्पादन | जाने भाव पर क्या होगा असर

सरसों में आगे क्या
जानकारों का कहना है कि अब आगे-आगे सरसों की दैनिक आवक में वृद्धि होगी और आवकों का दबाव बढ़ने से सरसों दाना के साथ-साथ सरसों तेल पर भी दबाव आने की संभावना है। गौरतलब है कि पाम तेल की आपूर्ति तंग होने से पाम के भाव बढ़ रहे हैं। यदि पाम और सरसों तेल में अधिक अंतर नहीं रहता है तो सरसों तेल की कीमतों में थोड़े बहुत सुधार की संभावना है। इन सब के बावजूद भी हम यह कह सकते हैं कि सरसों में फिलहाल बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं है। इसलिए सरसों में उछाल बनते ही माल निकालने के बारे में सोचा जा सकता है । क्योंकि नई फसल आने में अब अधिक समय नहीं है। साथ ही उत्पादन भी कुछ बढ़ने की बातें कही जा रही है। पिछले दिनों अत्यधिक पाला पड़ने और कुछ स्थानों पर बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से उत्पादन में गिरावट आने की आशंका बनी हुई है, लेकिन इसका प्रभाव नई फसल की आवक शुरू होने के बाद भी दिखाई देगा। व्यापार अपने विवेक से ही करें

Tags :-

सरसों का आज का भाव क्या है? राजस्थान में सरसों का भाव क्या चल रहा है? जयपुर में आज सरसों का क्या भाव है? आज धौलपुर में सरसों का भाव क्या है? सरसों का भाव कब बढ़ेगा?
2023 में सरसों का भाव क्या रहेगा, सरसों का भाव राजस्थान, सरसों का भाव 1kg, सरसों का भाव bihar, नदबई मंडी सरसों का भाव today, काली सरसों का रेट,चरखी दादरी सरसों का भाव आज का, sarso ka bhav, sarso ka rate, sarso ka rate today haryana, sarso ka rate today rajasthan, sarso ka bhav bhiwani mandi, sarso rate today rewari, sarso rate today sirsa, sarso ka bhav today alwar, mustard oil price, mustard rate today haryana, mustard oil stock china, mustard rate hisar