Movie prime

सरसों किसानों के लिए खुशखबरी | सरकार 15 मार्च से MSP पर शुरू करेगी खरीद

सरसों किसानों के लिए खुशखबरी | सरकार 15 मार्च से MSP पर शुरू करेगी खरीद

किसान साथियो सरसों के भाव दिवाली के बाद से ही 7000 रुपये प्रति क्विंटल से गिरते गिरते अब MSP के नीचे जा चुके हैं। जिसके कारण किसानों को काफी निराशा हो रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए एक अच्छा फैसला लिया है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेले में बतौर मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों को मंडियों में सरसों का MSP रेट भी नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते सरकार ने 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। खरीद के संबंध में हैफेड को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हैफेड हरियाणा सरकार की खरीद एजेन्सी है। जो कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर सरसों की खरीद करेगी। प्रदेश की 114 अनाज मंडियों में 

सरसों की खरीद की जाएगी।
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार में तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया। उन्होंने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है। कई जगह से सरसों के एमएसपी से कम पर बिकने की जानकारी मिली है। जिसके चलते सरकार ने 15 मार्च से ही सरसों खरीद का फैसला लिया है। सरकार द्वारा MSP पर सरसों की खरीद की पहले की तिथि 28 मार्च की थी। इस बारे में हैफेड को आदेश दे दिए गए हैं। हैफेड ने इस बारे में तैयारी शुरु कर दी है। इस बार आलू के दाम कम हैं। मंत्री जी ने कहा कि किसान मंडियों में अपनी फसल को बेचें। जे फार्म लेकर आएं हम भावांतर के जरिये किसानों को भरपाई करेंगे। इस दौरान उन्होंने लक्की ड्रॉ के द्वारा विजेता किसानों को सम्मानित भी किया।

अखिर कहाँ जाकर रुकेगा सरसों का भाव | सरसों बेचने से पहले ये रिपोर्ट जरूर देख लें

बरवाला मंडी
नई सरसों भाव ₹ 4500/5200
आवक बोरी-2000
हिसार मंडी
नई सरसों भाव ₹ 5275 मंदी 10
आवक बोरी-500/600
सरसों
जयपुर भाव ₹5550
दिल्ली
42%  कंडीसन भाव ₹5450
अलीगढ
नई सरसों भाव ₹5000/5050
आवक बोरी 400/500