Movie prime

ग्वार जा सकता है 7000 पार जाने वज़ह | ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट

guar rate report

ग्वार जा सकता है 7000 पार जाने वज़ह | ग्वार तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान साथियो ग्वार के बाजार में एक अजीब सी चुप्पी छाई हुई है। जानकारों का मानना है कि ग्वार बाजार के लिए आने वाले दो माह काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। ग्वार के चालू सीज़न के तीन महीने का समय पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक भी दैनिक आवकों में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है । इन तीन महीनों में केवल 32 लाख बोरी की आवक होने का अंदाजा है। किसान साथियो पिछले कई सालों के ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर यही देखा गया है कि ग्वार के सीज़न की शुरुआती आवकें ज्यादा रहती हैं। ग्वार के जानकार और विशेषज्ञ श्री पाल सारस्वत जी का कहना है कि ग्वार मार्केट की यह परंपरा रही है कि पहले तीन महीने की कुल आवक शेष 9 महीने की आवक के बराबर रहती है । इस प्रकार अब तक की 32 लाख बोरी आवक के हिसाब से वे कुल उत्पादन लगभग 65 लाख बोरी का मानते हैं। जेसलमेर से ग्वार के बड़े जानकार श्री कन्हैया लाल चांडक भी लगभग इसी अनुमान पर कायम है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

एक्सपोर्ट मांग पर क्या है स्थिति
साथियो इस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा क्षेत्र काफी चुनौतियों का सामना कर रहा है और प्रभावित देश कच्चा तेल व प्राकृतिक गैस की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे संकेत है कि ग्वार गम की मांग में तेजी से सुधार हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्वार की अगली नई फसल आने तक लगभग 3 लाख टन ग्वार गम की मांग रहेगी। जो पिछले साल से लगभग 20 से 25 प्रतिशत अधिक होगी। प्रति माह लगभग 30 हजार टन गम निर्यात करने के लिए न्यूनतम 10 लाख बोरी ग्वार की आवक की आवश्यकता होगी। जैसा कि आप सबको पता है कि इस साल उत्पादन कमजोर होने के साथ-साथ कैरी फारवर्ड स्टॉक भी अधिक नहीं है। किसान अभी भी ऊंचे भाव के इंतजार में फसल रोक रहे हैं, क्यों कि किसान की भंडारण क्षमता बढ़ी है। किसान साथियो ग्वार गम और ग्वार सीड में एक्सपोर्ट मांग के बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्वार पैक की एक्सपोर्ट मांग में तेजी देखने को मिल रही है पिछले दिनों इसका असर इसकी कीमतों पर देखने को मिला था। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 16 Dec 2022

वायदा बाजार अपडेट
किसान साथियो पिछले एक हफ्ते से ग्वार सीड 5800-6050 और ग्वार गम का भाव 12200-13000 के बीच घूम रहा है। हालांकि शुक्रवार को ग्वार सीड और ग्वार गम में गिरावट देखने को मिली लेकिन चार्ट का पैटर्न अभी भी तेजी की तरफ ही है। शुक्रवार को जनवरी अनुबन्ध में ग्वार सीड 135 रुपये कमजोर होकर 5872 और ग्वार ग़म 352 पॉइंट की कमजोरी के बाद 12260 पर बंद हुआ।  ये भी पढे :- देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 16 Dec 2022

रोके या बेचे
किसान साथियो उपर दिए विश्लेषण से स्पष्ट है कि आने वाले समय मे ग्वार की डिमांड ज्यादा रहने वाली है। लेकिन साथियो ग्वार की फसल एक ऐसी फसल है जिसे लंबे समय तक होल्ड किया जा सकता है। इसलिए यह सटोरियों की फेवरेट फसल है। यही बड़ी वजह है कि जब भी ग्वार का भाव ऊपर आता है तभी सटोरिए अपना पहले से कम भाव पर खरीदे हुए माल को निकालना शुरू कर देते हैं। इसलिए भाव फिर से नीचे चला जाता है। ताजा माहौल और निर्यात डिमांड को देखते हुए ऐसा नहीं लगता कि ग्वार में कोई बड़ी मंदी आएगी। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दो माह में ग्वार का भाव यहां से लगभग 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक भी तेज हो सकता है। साथियों ग्वार का मामला बहुत ही रिस्की है यह आप को बहुत बड़ा यह आपको बहुत बड़ा फायदा और इतना ही बड़ा नुकसान भी दे सकता है इसलिए ग्वार में व्यापार अपने विवेक से ही करें।  ये भी पढे :-सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | सरसों के बाजार की हर खबर | 16 Dec 22

आपकी सुविधा के लिए ग्वार के भाव की विस्तृत जानकारी नीचे दे दी गई है।

ग्वार के ताजा भाव (guar seed rate)
आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5798
ऐलानाबाद मंडी ग्वार भाव ₹ 5631
सादुलपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5890
संगरिया मंडी ग्वार भाव ₹ 5675
श्रीमाधोपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5570
श्रीकरणपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5771
ब्यावर मंडी ग्वार भाव ₹ 5650
गंगानगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5900
श्रीविजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5841
सूरतगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5800
भगत की कोठी मंडी ग्वार भाव ₹ 5660

ये भी पढे :- Aaj Ka Narma Ka bhav नरमा और कपास के ताजा मंडी भाव Narma Price Today 16 December 2022
डेगाना मंडी ग्वार भाव ₹ 5650
जोधपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5650
नोखा मंडी ग्वार भाव ₹ 5750
बीकानेर मंडी ग्वार भाव ₹ 5770
मेड़ता मंडी ग्वार भाव ₹ 5673
नागौर मंडी ग्वार भाव ₹ 5625
बिलाड़ा मंडी ग्वार भाव ₹ 5730
फलोदी मंडी ग्वार भाव ₹ 5620
ब्यावर मंडी ग्वार भाव ₹ 5650
किशनगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5520
देवली मंडी ग्वार भाव ₹ 5450
विजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5650
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5685
रायसिंहनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5720
गजसिंहपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5735

Note : Mandi Bhav Today 2022 : mandibhavtoday.net  के इस न्यूज़ आर्टिकल में हमने आपको Dec 2022 के राजस्थान, हरियाणा की अनाज मंडियों में आज का ग्वार का भाव ( Gavar ka bhav ) क्या रहा इसके बारे में विस्तृत जानकारी पर प्रदान की है ,उपरोक्त मंडी भाव व्यापारियों व अन्य मिडिया स्त्रोत से एकत्रित किये गये है , कृपया किसी भी प्रकार का व्यापार करने से पहले मंडी समिति से प्राइस की पुष्टि अवश्य कर ले। उम्मीद करते है की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। ग्वार भाव भविष्य 2023

देखें आज के सरसों, गेहू, नरमा, कपास, ग्वार, मुग, मोठ, अरंडी,मुंगफली, जीरा, इसबसोल भाव 16 Dec 2022