Movie prime

गल फ़ूड मेले से आज क्या मिली अपडेट | देखें बासमती के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

basamti teji mandi report

बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट :- किसान साथियो बासमती के बाजार में पिछले कई दिनों उम्मीद बंधी हुई है कि गल फ़ूड मेले कुछ अच्छा देखने को मिलेगा और बासमती के भाव तेज होंगे। मेले से आयी अपडेट के अनुसार दुबई में चल रहे गलफूड में भारतीय बासमती को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। इस आयोजन में दुनिया भर के चावल कारोबारियों की सक्रियता से निकट भविष्य में भारतीय बासमती चावल की मांग निकलने की संभावनाओं के रूप में देखा जा रहा है। आज की रिपोर्ट में हम इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

गल फ़ूड मेले से मिल रहा अच्छा रिस्पांस
किसान साथियो मेले में गए बासमती के जानकारों का कहना है कि गलफूड मेले में नियमित ग्राहक देशों के अतिरिक्त भी अन्य कई देशों ने पूछ परख बढ़ाई है। जिसके बाद नए ऑर्डर निकलने की पूरी संभावना बन रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत से यूरोप, सऊदी अरब, ईरान आदि देश तो पहले से ही बड़ी मात्रा में बासमती ले रहे हैं। लेकिन इस मेले में इन देशों से जुड़ी कंपनियों ने कुछ नया व्यापार निकाला है। कुछ बड़े ऑर्डर ना मिलने के कारण फिलहाल भारतीय बासमती के चावल और धान बाजार में मामूली मंदा दिखाई दे रहा है। 1401 धान हरियाणा की मंडियों में एक बार फिर से 5 हजार के स्तर के नीचे खिसकता गया है है। 1718 का भाव 41-44 रुपए के आसपास आ गया है। इसी तरह 1509 का भाव 4 हजार से 4100 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। जहां तक चावल के भाव की बात है बासमती चावल सेला में 1718 के रेट 81-82 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं जबकि 1718 स्टीम 9000 के आसपास बना हुआ है।  1121 सटीम 93-94 रुपए बोला जा रहा है। 1121 सेला के भाव 83-84 के आसपास बने हुए हैं। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 21 February 2023

कितना उपर या नीचे हो सकता है बाजार
किसान साथियो 24 फरवरी तक चलने वाले गलफूड  मेले से अगर भारतीय बासमती के अच्छे ऑर्डर मिलते हैं तो उनकी पूर्ति के लिए के लिए निर्यातक व्यापारियों की सक्रियता मार्केट में बढ़ेगी और बासमती धान और चावल दोनों की खरीद निकलेगी। ऐसे में  बाजार फिर से 200 से 400 रुपए उपर जा सकता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी भी मिलर्स के पास अच्छा स्टॉक है, लेकिन वे 100 से का के रेट पर माल निकालने के इच्छुक नहीं दिखते। इसलिए बिकवाली कमजोर होने से बाजार में भाव स्थिर दिखाई दे रहे हैं। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 21 Feb 2023

क्या टॉप भाव फिर से मिलेंगे
दिल्ली स्थित भारतीय बासमती के एक बड़े निर्यातक व्यापारी ने बताया कि बासमती का उत्पादन घटने और निर्यात मांग बढ़ने से पहली बार भाव की बासमती में इतने ऊंचे भाव पर कारोबार हो रहा है।  अभी भी अधिकतर स्टॉकिस्ट और मिलर्स 1121 सटीम का भाव 100 रुपए के आसपास देख रहे हैं और इससे कम में बिकवाली नहीं करना चाहते। इसलिए फरवरी का अंतिम सप्ताह और मार्च का पहला सप्ताह बासमती बाजार में बड़ी उथल-पुथल कर सकता है। अगर बाजार की उम्मीद के विपरीत ऑर्डर नहीं मिलते हैं तो मार्केट धीरे-धीरे नीचे की तरफ भी जा सकता है। अभी तक ईरान ने बासमती की कोई खास खरीद नहीं की है। अगर ईरान की खरीद लौटती है तो बासमती में फिर से टोप भाव दिख सकते हैं। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें। आपकी जानकारी के लिए बासमती धान और चावल के ताजा भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है किसानों को बिना ब्याज के मिल रहा लोन | जाने पूरी डिटेल

बासमती चावल के ताजा भाव
Basmati Rice Rate 21 Feb 2023

1121 चावल (1121 Basmati Rice Rate)
1121 सेला भाव ₹ 8250 /8300 तेजी 0
1121 गोल्डन भाव ₹ 8700 से 8750 तेजी 0
1121 स्टीम भाव ₹ 9300 /9400 तेजी 0

1718 चावल (1718 Basmati Rice Rate)
1718 सेला भाव ₹7600/7750 तेजी 50
1718 गोल्डन भाव ₹8100 /8150 तेजी 0
1718 स्टीम भाव ₹ 8950/9000 तेजी 0

1509 चावल (1509 Basmati Rice Rate)
1509 सेला भाव ₹7600/7750 तेजी 50
1509 गोल्डन सेला भाव ₹ 8100 /8150 तेजी 0
1509 स्टीम भाव ₹ 9100 /9200 तेजी 0

1401 चावल (1401 Basmati Rice Rate)
1401 स्टीम भाव ₹ 9000 /9100 तेजी 0

Pusa Rice Rate
Pusa सेला भाव ₹ 8250 तेजी 0
Pusa गोल्डन भाव ₹ 8600/8650 तेजी 0
Pusa  Raw भाव ₹ 9000/9100 तेजी 0

Taj Rice Rate
ताज सेला भाव ₹ 6450 तेजी 0

Sugandha Rice Rate
सुगंधा सेला भाव ₹ 6700  तेजी 0
सुगंधा गोल्डन भाव ₹ 7000/7050 तेजी 0
सुगंधा स्टीम भाव ₹ 7900 /7950  तेजी 0

सरबती चावल
सरबती सेला भाव ₹ 5950 से 6000  तेजी 0
सरबती गोल्डन सेला भाव ₹ 6550 तेजी 0
सरबती स्टीम भाव ₹ 6600/6650 तेजी 0

RH10 चावल (RH10 Rice Rate)
RH10 सेला भाव ₹ 5500 से 5550 तेजी 0
RH10 गोल्डन सेला भाव ₹ 5800/5850 तेजी 0
RH10 स्टीम भाव ₹ 6700 /6750 तेजी 0

PR 14 चावल (PR 14 Basmati Rice Rate)
PR 14 सेला भाव ₹ 4150 /4200 तेजी 0
PR 14 गोल्डन भाव ₹ 4350/4400 तेजी 0
PR 14 स्टीम भाव ₹ 4150/4200 तेजी 0

धान के ताजा भाव

मुक्तसर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4650 तेजी 250
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4495
धान P7 कंबाइन भाव ₹ 4450
आवक 1200 बैग्स

नरेला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4300 लो क्वालिटी  
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4100 लो क्वालिटी मंदी 100
धान सरबती भाव ₹ 3200
आवक 1000 बैग्स

कोटकपूरा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4440 लो क्वालिटी मंदी 260
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4440 लो क्वालिटी मंदी 210
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4400
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 4320 मंदी 15
आवक 600 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4225
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3980
आवक 1000 बैग्स

रतिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4842 मंदी 124

बूंदी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 4238 मंदी 26
धान 1509 भाव ₹ 3750
धान सुगंधा भाव ₹ 3621 मंदी 4
आवक 5000

डबरा मंडी MP
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4210
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4100
आवक 2000 बैग

अमृतसर मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4850 तेजी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4750 मंदी 25

तरणतारन मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4863 तेजी 64
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4786 मंदी 6
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4760

जुलाना मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4400 मंदी 150

टोहाना मंडी
धान 1509 भाव ₹ 4111
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4365

सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4685 तेजी 135
धान 1401 भाव ₹ 4876 मंदी 37
धान 1121 भाव ₹ 4500