Movie prime

मंडियां हुई फुल, धान का भाव 200 रुपये तक लुढ़का - देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

1121 dhan

मंडियां हुई फुल, धान का भाव 200 रुपये तक टूटा - देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

क्या है माहौल
किसान साथियो धान का सीज़न अपने पीक पर आने वाला है। मंडियों में धान की ज़बरदस्त आवक देखने को मिल रही है। कुछ मंडियों में भयंकर जाम लग गया है जिसके कारण ईन मंडियों को बंद तक करने की नौबत तक आ गई है। हमने अपनी पहली रिपोर्ट में भी बताया था कि आवक का प्रेशर भाव पर जरूर देखने को मिलेगा। और पिछले दो दिन से ठीक ऐसा ही देखने को मिल रहा है। मंडियों में धान के भाव अब नरमी दिखाने लगे हैं। काफी दिनों से लगातार चल रही तेजी के बाद गुरुवार को धान में गिरावट दिखाई दी है। 1121 धान के भाव 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरे हैं मंडी भाव टुडे पर हमने पहले भी बताया था कि चावल के भाव को देखते हुए धान 1121 के भाव 3900 से 4200 की रेंज में रहने की संभावना है। जहां तक बासमती 30 नंबर के भाव का सवाल है इसके भाव ने सबको चौंका दिया है। मंडियों में बासमती 30 के भाव 4800 तक बोले जा रहे हैं। डिमांड और सप्लाई को देखते हुए बासमती 30 के भाव 5000 के स्तर को भी पार कर सकते हैं। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

मंडियों के ताजा भाव
मंडियों के भाव की बात करें तो मदलोडा मंडी में 1121 धान के भाव 180 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरकर 4250 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए। जबकि 1718 धान में 109 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट के बाद भाव 3850 पर रह गए। लगभग ऐसा ही रुझान हरियाणा की समालखा मंडी में देखने को मिला जहां पर 1121 हाथ क्वालिटी धान के भाव ₹130 की गिरावट के बाद 4151 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के बाद ₹4151 प्रति क्विंटल तक बिके। जुलाना मंडी में भी लगभग इतने ही गिरावट देखने को मिली और अंतिम भाव ₹4181 प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किए गए। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 03 November 22

धान रोके या बेचे
किसान साथियों इतने दिनों की तेजी के बाद हल्की मन्दी आना आम बात है। जबरदस्त तरीके से बढ़ती हुई आवक का प्रेशर आगे भी देखने को मिलेगा। ऐसे में भाव 50 से 100 रुपए तक और लुढ़क सकते हैं। ओवर ऑल 1121 धान के भाव 3900 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल बने रहने की संभावना है। मंडी भाव टुडे का मानना है कि भाव अभी भी अच्छे है ऐसे में माल निकाला जा सकता है। ये भी पढे :- रूस से खबर के बाद सरसों में तेजी पर लग सकता है ब्रेक - आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

आपकी सुविधा के लिए बासमती चावल के भाव नीचे दिए गए हैं।

1121 चावल के ताजा भाव
1121 स्टीम (नया) ₹ 8300 - 8350
1121 क्रीमी सेला ₹ 8550 - 8600
1121 रॉ ₹ 8700 - 8800

1718 चावल के ताजा भाव
1718 क्रीमी सेला (नया) ₹ 6750 - 6800
1718 स्टीम (नया) ₹ 7300 - 7400
1718 गोल्डन सेला (नया) ₹ 7250 - 7300

1509 चावल के ताजा भाव
1509 क्रीमी सेला  (नया) ₹ 6600 - 6650
1509 गोल्डन सेला (नया)₹ 7050 - 7100
1509 स्टीम (नया) ₹ 7250 - 7400

1401 स्टीम (नया) ₹ 7400 - 7500