आवक कम भाव तेज, सरसों धान गेंहू नरमा कपास के भाव एवं मार्केट तेजी मंदी रिपोर्ट 19 मार्च 2022
सरसों, नरमा कपास, और गेहूँ की तेजी मंदी रिपोर्ट
सरसों की मार्केट तेजी मंदी रिपोर्ट
किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं उम्मीद है कि आपकी होली आनंद देने वाली रही होगी। दोस्तो होली के त्यौहार के कारण गुरुवार और शुक्रवार को अधिकांश मंडियां बंद रहीं। गुरुवार को उत्पादक राज्यों में सरसों की दैनिक आवक घटकर 6.50 लाख बोरियों की रह गई, जबकि शुक्रवार को यह केवल ना के बराबर हुई। इसलिए ज्यादातर मंडियों में भाव भी नहीं खुल पाए। बात गुरुवार की करें तो कम आवक के कारण ब्रांडेड कंपनियों द्वारा खरीद भाव में बढ़ोतरी करने से मंडियों में भाव हल्के तेज दिखाई दिए। जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव बढ़कर 7,075 से 7,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। ब्रांडेड कंपनियों में महेश एडिबल आयल ने सरसों के खरीद भाव में में 150 रुपये की, बीपी आयल मिल ने आगरा और सलोनी, शमशाबाद ने 100-100 रुपये की बढ़ोतरी की ।
सरसों की आवक एवं तेजी मंदी रिपोर्ट
जैसा कि बताया गया है कि गुरूवार को सरसों की दैनिक आवक करीब 6.50 लाख बोरियों की हुई, जबकि बुधवार को 14.50 लाख बोरी से ज्यादा की आवक हुई थी। इसमे राजस्थान में 3.75 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 50 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 50 हजार बोरी, तथा पंजाब और हरियाणा की मंडियों में 25 हजार बोरियों की आवक हुई। गुजरात की मंडियों में 50 हजार बोरियों के अलावा अन्य राज्यों की मंडियों में करीब 1 लाख बोरी की आवक देखी गई। होली के बाद सरसों की दैनिक आवक बढ़ने का अनुमान है क्योंकि हरियाणा की सरसों निकलना शुरू हो जाएगा, तथा मार्च क्लोजिंग के कारण व्यापार कम होने की आशंका है। बढ़ती आवक और नकदी की कमी के कारण भाव में गिरावट का माहौल बन सकता है।
रोके यान बेचें
सरसो की आवक आगामी 8 से 10 दिनो में अपनी चरम सीमा पर दिखा सकती है।एक ओर आवक मे वृद्धि और दूसरी ओर त्यौहारी खपत पूरी होने के कारण तेल की खरीद मे कमी को देख आगामी दिनों कीमत मे गिरावट के आसार दखाई दे रहे है। किंतु अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है। खाद्य तेलों की बात करें तो त्योहारी सीजन के चलते आने वाली तेजी में थोड़ा सा ब्रेक सा लगता दिखाई दिया लेकिन ओवरऑल मिलाजुला रुख खाद्य तेलों में देखने को मिला। शिकागो मे सोया तेल और मलेशिया में पाम तेल के भाव में गिरावट देखने को मिली है। सरसों में सही समय पर किया गया स्टॉक इस वर्ष भी जल्द लाभ दे सकता है।
MSP पर खरीद
21 मार्च से चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। ये खरीदी 31 मई तक की जाएगी। इसके लिये कृषि विभाग द्वारा वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। रबी मौसम वर्ष 2021-22 में प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत प्रदेश के किसानों द्वारा उत्पादित उपज की उचित दर प्राप्त करने के लिए समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और सरसों की खरीदी का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। जिसके तहत 21 मार्च से 31 मई तक खरीदी की जाएगी। किसान अपने अपने जिलें में स्थित केंद्रों पर पहुंचकर उपज का विक्रय कर सकते हैं।
नरमा कपास की रिपोर्ट एवं तेजी मंदी रिपोर्ट
गुरुवार और शुक्रवार को देशभर की अधिकतर मंडियां बंद रही और नरमा-कपास की बोलियां नहीं हो सकी, लेकिन उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की कुछ मंडियों में गुरुवार को कारोबार हुआ जिसमें नरमा के भाव में 200 रुपए से लेकर 500 रुपए की जबरदस्त तेजी दिखाई दी। राजस्थान की गोलुवाला मंडी में नरमा 11 हजार के पास पहुंचता हुआ दिखाई दिया और यह भाव 10911 रुपए बोला गया। सिरसा मंडी में नरमा का 10331 रहा, अबोहर में 10425, और आदमपुर 9250 के स्तर पर कारोबार हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार गुरुवार को होली होने के कारण आवकें बिल्कुल कमजोर रही और लगभग 53 हजार गांठों की आवक दिखाई दी। उत्तर भारत में 5 हजार गांठों की आवक भी नहीं हुई। शुक्रवार को आवक नगण्य रहीं। सरसों गेंहू नरमा कपास रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में कपास का भाव फिर से ₹ 11000 प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है 29 एमएम रूई मामूली सुधार के साथ 30600 पर दिखाई दी। मध्य प्रदेश में कपास का भाव 7 हजार से 10 हजार पर स्थिर है, लेकिन रूई में मामूली सुधार हुआ है। यहां 29 एममए रूई 75 आरडी 81 हजार पहुंच गई है और 30 एमएम रूई 83500 पर कारोबार कर रही है । अलवर, खैरथल, बहरोड लाइन पर 28.5 एममए रूई 75500 बोली जा रही है। महाराष्ट्र में कपास का भाव 100 रुपए तेज हुआ है और 10600 तक बताया जा रहा है।
जानकारों के अनुसार लगभग 15-20 दिन तक नरमा के भाव में तेजी बनी रहने की संभावना है
गेहूं की भाव एवं तेजी मंदी रिपोर्ट
दोस्तों जैसा कि आप सबको पता है कि विश्व में सबसे अधिक उत्पादन व निर्यात गेहूं का चाइना कर रहा है । इससे पहले कि बात करें तो यूक्रेन व रूस से सबसे अधिक गेंहू निर्यात होता रहा है, लेकिन आपसी युद्ध में दोनों ही देश पीछे रह गये हैं तथा इस समय भारत ईन देशों को पछाड़ते हुए गेहूं का उत्पादन व निर्यात दोनों ही अधिक करने का कीर्तिमान बना चुका है।
ग़ौरतलब है कि गेहूं का निर्यात वर्ष 2021-22 में सिर्फ 11.2 लाख टन हुआ था, जो कि इस साल अब तक 66 लाख मीट्रिक टन निर्यात हो चुका है । सरकारी सूत्रों का कहना है कि आने वाले कुछ सप्ताह में गुणवत्ता में वाले गेहूं के निर्यात में भारत आगे हो जाएगा क्योंकि यूक्रेन से होने वाले गेहूं निर्यात के अधिकतर सौदे भारतीय निर्यातकों के हाथ लग गये हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से भारतीय बंदरगाहों से निर्यात चल रहा है तथा सरकार द्वारा भी गेंहू निर्यात के लिए टेस्टिंग लैब प्रचुर मात्रा में बनाए जा रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत चालू वर्ष में 100 लाख टन गेहूं निर्यात का आंकड़ा छू सकता है।
निर्यात की अच्छी संभावना को देखते हुए गेहूँ के अच्छे भाव मिल रहे हैं। फ़िलहाल जयपुर में गेहूं के भाव ₹ 2200 – 2250-2300 तक क्वालिटी के हिसाब से मिल रहे हैं। हालाकि सीज़न के पीक पर MSP के उपर भाव मिलने की संभावना थोड़ी कम है। क्योंकि सरसों की तरह गेहूं का पुराना स्टॉक खत्म नहीं हुआ है। जिसके कारण सरकार ऊंचे भाव पर गेंहू नहीं खरीदने की इच्छुक दिखेगी।
धान का भाव एवं तेजी मंदी रिपोर्ट
दोस्तों जहाँ तक धान का सवाल है आवक न्यून होने की कगार पर हैं। हरियाणा के टोहाना, कैथल, तरावड़ी, करनाल एवं पंजाब के जंडियाला गुरू, तरनतारन एवं अमृतसर बेल्ट में बासमती प्रजाति के धान की आपूर्ति काफी घट गयी है। हालांकि बीते एक पखवाड़े के दौरान रूस-यूक्रेन के युद्ध से चौतरफा बासमती एवं गैर बासमती चावल का निर्यात अनुकूल नही था, लेकिन अब धान की ऊंची कीमत रहने एवं वैश्विक बाजारों में निर्यात पड़ते बढ़िया लगने से निर्यातक अभी से घरेलू मंडियों से माल पकड़ने लगे है, जिससे बीते दिनों 300/400 रूपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गयी है। आज 19 मार्च को नरेला मंडी ने सीजन का टॉप लगाते हुए 1121 धान का भाव 4311 रूपए तक पहुंच गया है तथा आगे चलकर गर्मी बढ़ने पर उम्मीद है की अभी और बाजार बढ़ सकते हैं ।
ताजा भाव
सरसों का भाव
भरतपुर मंडी भाव ₹ 6582 से 6711
गंगानगर मंडी भाव ₹ 6613
गोलूवाला मंडी भाव ₹ 6550
अबोहर मंडी भाव ₹ 6800
सिरसा मंडी भाव ₹ 6351
जयपुर मंडी भाव ₹ 7100
पदमपुर मंडी भाव ₹ 6711
सादुलपुर मंडी भाव ₹ 6550
जुलाना मंडी भाव ₹ 6365
गोहाना मंडी भाव ₹ 6335
आदमपुर मंडी सरसो भाव ₹ 6630
भुना मंडी सरसों भाव ₹ 6500 मोइस्चर ℅8
मथुरा मंडी सरसों भाव ₹ 6600 मोइस्चर 65 आवक 5000 बैग
टोहाना मंडी सरसों भाव ₹ 6450
गुलावठी मंडी सरसों भाव ₹ 6289 मोइस्चर 7%
बूंदी मंडी सरसों भाव ₹ 5750 से 6290आवक 5000 बोरी
बरवाला सरसों भाव ₹ 6000 से 6500
आवक-2000 बोरी
हिसार सरसों भाव ₹ 6000 – 6609
आवक-1000 बोरी
चरखी दादरी भाव ₹ 6500 से 6700
ग्वालियर सरसों भाव ₹ 6000 से 6500
आवक-2500 बोरी
धान का भाव 19 मार्च 2022
नरेला मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4000 से 4311
धान 1509 भाव ₹ 3812
सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 3857
धान का भाव 18 मार्च 2022
कोटकपूरा मंडी
आवक 600 बैग्स कंबाइन
धान 1121 भाव ₹ 4000 से 4145.
धान 1718 भाव ₹ 4105
फजिल्का मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4043
बूंदी मंडी
धान 1718 भाव ₹ 3900 से 4101
धान 1509 भाव ₹ 3650 से 3750
धान सुगंधा भाव ₹ 3240 से 3440
आवक 2000 बैग
गोहाना मण्डी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4261
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4209
धान बासमती हाथ भाव ₹ 3600
नरेला मंडी
धान 1121 भाव ₹ 4272
धान 1718 भाव ₹ 4108
धान RH 10 हाथ भाव ₹ 2800
धान सरबती हाथ भाव ₹ 2600
सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 3988
टोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4020
अपील | फसलों के भाव | तेजी मंदी रिपोर्ट | Teji Mandi Report
हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है । इसलिए वायदा कारोबार को लगातार मॉनिटर करते रहें। फसलों के भाव की अनिश्चितता को देखते हुए माल बेचने या खरीदने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। अगर आप वीडियो के माध्यम से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यूट्यूब चैनल “ मंडी भाव टुडे ” को जरूर सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें – सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट | 17 मार्च 2022
यह भी पढ़ें –नरमा कपास ने दर्ज किया ऐतहासिक भाव | क्या जायेगा 15000 का भाव | नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट
यह भी पढ़ें – क्या गेंहू में MSP के ऊपर भाव मिलेंगे ? रिपोर्ट
आलू प्याज के भाव के लिए यहाँ क्लिक करें
अनाज तेजी मंदी रिपोर्ट
तेजी मंदी रिपोर्ट
तेजी मंदी रिपोर्ट
