सोयाबीन का बाजार आगे तेज होगा या मंदा रिपोर्ट में जाने
साथियों सोयाबीन बाजार में कल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्जेंटीना के हस्तक्षेप से वैश्विक मार्केट में दबाव जरूर देखा गया, लेकिन भारतीय घरेलू मंडियों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। कीर्ति प्लांट पर कल भाव ₹70 तेज होकर 4650 पर पहुंच गए। महाराष्ट्र में बार्शी और वाशिम में भावों में मामूली गिरावट दिखी, लेकिन मध्य प्रदेश में उज्जैन में 4525 और इंदौर में ₹4,600 तक का उछाल आया और अशोकनगर में ₹4,400 पर ₹100 की तेजी देखने को मिली। अमरावती मंडी में अभी भाव ₹50 तेज होकर 4300 पर देखे गए, लेकिन बरसी में ₹100 टूटकर 4250 पर पहुंच गए। फिलहाल 4600 पर सोयाबीन में मजबूत सपोर्ट बना हुआ है और यदि सरकार एमएसपी पर खरीददारी करती है तो भाव में कुछ सुधार बनने की उम्मीद है लेकिन अगर सरकार ने नेफेड के साथ मिलाकर बिक्री को बंद नहीं किया तो कीर्ति प्लांट पर भाव और नीचे गिर सकते हैं। इसके अलावा तेल की मांग भी फिलहाल सुस्त बनी हुई है, कांडला पर सोया तेल के भाव 1250 रुपए और मुंबई में सोया तेल 1270 रुपए प्रति 10 किलो बोला जा रहा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
वही सोया DOC में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है, लातूर में सोया खल के भाव गिरकर 33000 और धूलिया प्लांट पर 34500 प्रति टन बोले जा रहे हैं। फंडामेंटल मजबूत होने से सोयाबीन में गहरी गिरावट भी नहीं दिख रही। अक्टूबर में नई आवक शुरू होते ही दबाव बन सकता है और उस समय भाव में गिरावट देखने को मिलेगी। अभी के लिए बाजार 50-100 ऊपर नीचे चलता रहेगा। हर तेज़ी पर मुनाफा वसूली का रुख हावी है। आगे का बाजार सरकार की नीतियों पर निर्भर करेगा। व्यापार अपने विवेक से करें।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
