क्या 6000 के नीचे चले जाएंगे जयपुर में सरसों के रेट | जाने क्या कहता है तेजी मंदी का समीकरण
सरसों का बाजार धीरे धीरे सीजन के चरम की तरफ पहुंच रहा है। यहां से आगे भाव में कमजोरी रहने के पूरे चांस है। राजस्थान में मंडियों की हड़ताल खत्म होने के बाद 3 मार्च से मंडियां सुचारू रूप से खुल जाएंगी, जिससे आवक में भारी वृद्धि की संभावना है। वर्तमान में सरसों के प्रमुख बाजारों में भाव कमजोर दिख रहे हैं, और आने वाले समय में इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे 9518288171 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे |
साप्ताहिक सरसों मार्केट अपडेट
साप्ताहिक आधार पर बाजार का बदलाव (24 फरवरी - 01 मार्च 2025)
जयपुर: ₹ 6375 → ₹ 6325 (-₹ 50)
दिल्ली: ₹ 6225 → ₹ 6150 (-₹ 75)
चरखी दादरी: ₹ 6200 → ₹ 6125 (-₹ 75)
अलवर: ₹ 6000 → ₹ 5950 (-₹ 50)
मुरैना: ₹ 5800 → ₹ 5700 (-₹ 100)
ग्वालियर: ₹ 5850 → ₹ 5800 (-₹ 50)
सिवानी: ₹ 5950 → ₹ 5800 (-₹ 150)
सरसों तेल और खल में भी मंदी का असर दिखा।
सरसों तेल और खल बाजार पर असर
जयपुर एक्सपेलर तेल: ₹ 1339 → ₹ 1336
दिल्ली एक्सपेलर तेल: ₹ 1325 → ₹ 1320
कच्ची घानी तेल (जयपुर): ₹ 1349 → ₹ 1346
सरसों खल:
जयपुर: ₹ 2105 → ₹ 2090
अलवर: ₹ 2100 → ₹ 2080
पिछले साल मार्च के महीने में सरसों खल का रेट 2500-2600 की रेंज में था। और इस समय यह 2100 के नीचे चल रहा है। जानकारों का मानना है कि इस साल सरसों की फसल बढ़िया है। यील्ड बढ़िया है इसलिए इससे अच्छी मात्रा में तेल और खल निकलेगा। इसे देखते हुए सरसों की खल में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ओवर ऑल सरसों के भाव पर दबाव बना रहेगा।
विदेशी बाजारों की अपडेट
मलेशिया पाम तेल (KLC): 4664 → 4500 RM (-164 RM)
संभावना: यह घटकर 4200 RM तक आ सकता है।
सीबॉट सोया ऑयल: 2.5% की गिरावट
विदेशी बाजारों से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं। यदि पाम ऑयल 5000 RM के ऊपर जाता है, तभी भारतीय बाजार में मजबूती आ सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है। अपितु पाम तेल में गिरावट के आसार ज्यादा हैं।
सरसों की उपलब्धता और स्टॉक स्थिति
2024 की फसल का अनुमान: 108 लाख मीट्रिक टन
2023 का पुराना स्टॉक: 12 लाख मीट्रिक टन
1 मार्च 2025 तक कुल उपलब्धता: 120 लाख मीट्रिक टन
क्रशिंग अब तक: 111 लाख मीट्रिक टन
शेष स्टॉक: 9 लाख मीट्रिक टन (पिछले साल 13.5 लाख टन)
सरसों का स्टॉक पिछले साल की तुलना में कम है, जिससे गिरावट अधिक गहरी ( 5500 के नीचे जयपुर का रेट) नहीं होगी।
सरसों में आगे क्या?
1. आवक में वृद्धि: राजस्थान में मंडियां खुलने से अगले सप्ताह भारी आवक देखने को मिलेगी।
2. खल की कीमतों में गिरावट: सरसों खली सस्ती होने से सरसों पर दबाव बनेगा।
3. विदेशी बाजारों में कमजोरी: जब तक पाम तेल 5000 RM पार नहीं करता, भारतीय बाजार में तेजी की संभावना नहीं है।
4. MSP समर्थन: ₹ 5950 का न्यूनतम समर्थन मूल्य सरसों को कुछ हद तक सहारा देगा।
5. बाजार की संभावित रेंज: जयपुर में 5500-5800 की रेंज में भाव आ सकते हैं।
निवेश और ट्रेडिंग के अवसर
किसानों के लिए: यदि भाव ₹ 5800 के नीचे जाते हैं, तो बिक्री को टालना बेहतर रहेगा। इस साल बाजार की स्थिति पिछले साल से बेहतर है। इसलिए या तो आप माल अभी निकाल दें या फिर मई जून तक इंतजार किया जा सकता है। दिवाली तक 6500-7000के उपर के रेट मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए: यदि बाजार ₹ 5500-5600 की रेंज में आता है, तो खरीदारी के अच्छे मौके बन सकते हैं। नोट :- अगर आपको धान, चावल, सरसों, सोयाबीन, और चना के लाइव भाव चाइये तो आप 500 रुपए दे कर 6 महीनो तक लाइव भाव की सर्विस ले सकते है | जिन्हे लेनी है वही व्हाट्सअप पर मैसेज करे 9518288171 इस नंबर पर खाली भाव पूछने के लिए काल या मैसेज ना करे |
निष्कर्ष
✔ राजस्थान मंडियों की हड़ताल समाप्त, 3 मार्च से व्यापार सामान्य।
✔ विदेशी बाजारों में गिरावट जारी, पाम ऑयल 4200 RM तक गिर सकता है।
✔ सरसों की खल सस्ती होने से सरसों की कीमतों पर दबाव रहेगा।
✔ MSP ₹ 5950 तय, बाजार को इसका सहारा।सरकारी एजेंसियों के पास स्टॉक कम इसलिए ज्यादा खऱीद संभावित
✔ जयपुर में सरसों 6350 के आसपास, आने वाले समय में ₹ 5500-5800 की रेंज में आ सकती है।
व्यापार अपने विवेक से करें
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।