Movie prime

क्या मक्का के बाजार की बदल जाएगी दिशा ?

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
साथियों मक्का बाजार को लेकर हमने सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बता दिया था कि क्रूड की बढ़ती कीमतों का मक्का को सहारा मिलेगा लेकिन मार्च के आखिरी सप्ताह में मक्का बाजार में आवक का दबाव आ सकता है। नई फसल की सप्लाई धीरे धीरे बढ़ रही है, और दूसरी तरफ मांग उस गति से साथ देती नहीं दिख रही। शनिवार को महाराष्ट्र के वेयरहाउस भाव ₹1800, अमलनेर मंडी मे ₹1700, तिरुपति स्टार्च प्लांट इंदौर पर ₹1875, गोकाक में ₹1860, सांगली में ₹1975 और दाहोद में ₹2275 रुपए प्रति क्विंटल रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो CBOT USA मई कॉन्ट्रैक्ट मक्का भाव ₹ 1611 / 466¢ और जुलाई कॉन्ट्रैक्ट मक्का भाव ₹ 1645 / 476¢ देखा गया। उत्तर महाराष्ट्र में उत्पादन पिछले साल से लगभग 10% कम बताया जा रहा है और मुंबई के निर्यातक अभी भी ₹1950 के स्तर पर खरीद कर रहे हैं, क्योंकि एक्सपोर्ट डिमांड पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। पूरे देश में इस साल मक्का का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है, जिससे आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) । मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की मंडियों में भाव ₹1100 से ₹1800 के बीच घूम रहे हैं, जबकि कुछ एथेनॉल प्लांट और फीड इंडस्ट्री ₹1800 से ₹2200 तक खरीद कर रहे हैं, यानी इंडस्ट्री डिमांड मौजूद है लेकिन वह आगे चलकर बढ़ती आवक के मुकाबले कमजोर पड़ सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में भारत के लिए थोड़ी राहत की खबर है, जहां अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच करीब 4 लाख टन मक्का का निर्यात हुआ, और रुपये की कमजोरी के कारण एशिया और अफ्रीका में भारतीय मक्का की डिमांड बनी हुई है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते सप्लाई चेन में दिक्कत आई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से इथेनॉल की खपत बढ़ने पर मक्का की मांग बढ़ने की संभावना भी बन रही है। घरेलू खपत में एथेनॉल और पोल्ट्री सेक्टर का रोल लगातार बढ़ रहा है, जो बाजार को एक बेस सपोर्ट दे रहा है, लेकिन फिलहाल यह सपोर्ट कीमतों को ऊपर खींचने के लिए पर्याप्त नहीं दिख रहा। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे चलकर सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है, जबकि खरीद सीमित है। ऐसे में मक्का के बाजार का ट्रेंड बदल सकता है और मार्च के अंत तक कीमतों में ₹50 तक गिरावट आ सकती है, लेकिन यदि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता है और युद्ध की स्थिति और बिगड़ती है तो तो बाजार स्थिर से मजबूत रह सकता है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है की आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) रहें। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।