क्या मक्का के बाजार में गिरावट रुक जाएगी
साथियों जैसा कि हमने पिछली रिपोर्ट में भी बताया था कि मक्का की कीमतों में गिरावट आ सकती है बाजार ठीक उसी प्रकार चल रहा है और कल तिरुपति स्टार्च प्लांट पर मक्का के भाव ₹50 गिरकर 2000 पर पहुंच गए। अगले हफ्तों में आवक बढ़ने के साथ भाव और नरम हो सकते हैं। चालीसगांव अंबुजा प्लांट में नए मक्का का भाव ₹2,075/क्विंटल और सिमरन प्लांट के लिए ₹2,350/क्विंटल तक रहा, गुलाब बाग पूर्णिया में मक्का का भाव 2350, सांगली में 2400, दामोद में 2120, जोधपुर में 2500, संभल में 2125, छिंदवाड़ा में 2110 और इंदौर में 2260 रुपए प्रति क्विंटल रहे। इसी बीच अमेरिकी वाणिज्य सचिव के भारत को अमेरिका से मक्का आयात करने के सुझाव ने बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि वर्तमान में 45% आयात शुल्क मक्का पर लागू है और इसे घटाने या हटाने से अमेरिकी मक्का लगभग ₹1,700/क्विंटल पर उपलब्ध होगा, इससे घरेलू मक्का पर दबाव और बढ़ेगा, लेकिन एथेनॉल उद्योग और पोल्ट्री फीड कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि पोल्ट्री सेक्टर अकेले भारत के कुल मक्का का लगभग 60% इस्तेमाल करता है और लंबे समय से सस्ते आयात की मांग कर रहा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
हालांकि, एक बड़ी चुनौती यह है कि अमेरिका का ज्यादातर मक्का जेनेटिकली मॉडिफाइड है, जिसे भारत मानव उपभोग के लिए मंजूरी नहीं देता। पिछले साल किसानो ने ₹2,300/क्विंटल पर मक्का बेचा था, लेकिन आयात शुरू हुआ तो दाम नीचे चले जाएंगे। वहीं उद्योग मानता है कि सस्ता मक्का उत्पादन लागत घटाकर एथेनॉल संयंत्रों और पोल्ट्री व्यवसाय को मजबूत करेगा। कुल मिलाकर अब फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार किसानों की आय, उद्योग की लागत और खाद्य सुरक्षा के बीच किस तरह संतुलन बनाती है। फिलहाल मक्का में तेजी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही क्योंकि पितृपक्ष के कारण पोल्ट्री सेक्टर की मांग कमजोर होने और अमेरिकी मक्का के आयात को लेकर मक्का का बाजार दबाव में है और आने वाले दिनों में इसमें 50-100 की और भी गिरावट देखी जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का के ताजा रेट और भाव की पूरी रिपोर्ट whatsapp पर पाने के लिए मात्र 600 में 6 की हमारी प्रीमियम सर्विस ले सकते हैं
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
