ग्वारगम की तेजी से ग्वार में जान, टिकेगी रफ्तार?
साथियों पिछले कुछ दिनों से ग्वार बाजार में उतार चढ़ाव बना हुआ है और बाजार कभी तेज तो कभी गिरावट की तरफ दिखाई देता है। ग्वार का बाजार ग्वार गम की तेजी मंदी पर निर्भर करता है, जो बुधवार को भी देखने को मिला, जहां ग्वार बाजार में हल्की तेजी नजर आई और इसकी सबसे बड़ी वजह ग्वारगम में आई तेजी है, जिसने पूरे सेगमेंट को सहारा दिया है। वायदा बाजार की बात करें तो एनसीडीईएक्स पर ग्वार का मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹36 की बढ़त के साथ ₹5,400 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹55 बढ़कर ₹5,470 तक पहुंच गया। ग्वारगम में तो और भी मजबूत रुख देखने को मिला और मार्च वायदा ₹304 उछलकर ₹10,154 पर पहुंच गया और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट भी ₹76 बढ़कर ₹10,090 हो गया, जिससे पता चलता है कि
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
अब धीरे-धीरे इंडस्ट्रियल और एक्सपोर्ट डिमांड बढ़ने लगी है। मंडियों की बात करें तो राजस्थान में बाजार ज्यादातर मजबूत रहा, जहां हनुमानगढ़ और सादुलशहर (संगरिया) में ₹75 की तेजी के साथ भाव ₹5,400 तक पहुंचे, जबकि जोधपुर और नागौर में हल्की ₹12 की तेजी रही, खाजूवाला और लूणकरणसर में ₹25 का सुधार आया, हालांकि कोटा में ₹20 और श्रीगंगानगर में ₹21 की कमजोरी रही। गुजरात की मंडियों में भी अच्छा रुख देखने को मिला जहां गोंडल और राजकोट में भाव ₹46 बढ़कर 5217 और दिशा वाकडी में ₹25 बढ़कर 5150 पर पहुंचे। दिल्ली में भाव 5350, जबकि हरियाणा में आदमपुर में ₹55 बढ़कर 5190, ऐलनाबाद में ₹20 गिरकर 4950 पर देखे गए और बाकी मंडियां लगभग स्थिर रहीं, आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)मध्यप्रदेश में भी भाव ज्यादातर मंडियों में स्थिर ही देखे गए। ऑल ओवर देखा जाए तो ग्वार की चाल अभी ग्वारगम के हिसाब से ही चल रही है, क्योंकि गम में आई तेज़ी ही ग्वार को ऊपर खींच रही है, लेकिन स्पॉट मार्केट में खरीद अभी भी चुनिंदा बनी हुई है, हर जगह एक जैसी डिमांड नहीं दिख रही, इसी वजह से कहीं तेजी तो कहीं हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार का मूड फिलहाल पॉजिटिव है लेकिन तेजी बहुत तेज नहीं बल्कि धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाली लग रही है, क्योंकि ईरान और अमेरिका तनाव का असर एक्सपोर्ट पर पड़ रहा है और आगे की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि एक्सपोर्ट डिमांड कितनी मजबूत रहती है और ग्वारगम में ये तेजी कितने समय तक टिकती है, लेकिन आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) नजर आ सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
