Movie prime

सरकारी खरीद बनेगी दाल बाजार का गेमचेंजर?

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
साथियों मौजूदा घरेलू दाल बाजार स्थिति को देखें तो सरकार का फोकस साफ तौर पर खरीद बढ़ाने पर नजर आ रहा है, क्योंकि इस समय कुल बफर स्टॉक करीब 22 लाख टन ही है, जबकि जरूरत लगभग 35 लाख टन की मानी गई है, यानी सीधा मतलब है कि अभी भी लगभग 13 लाख टन तक अतिरिक्त खरीद की पूरी गुंजाइश बनी हुई है, और यही वजह है कि जैसे-जैसे मंडियों में आवक बढ़ेगी, सरकारी एजेंसियां एक्टिव होकर खरीद तेज करेंगी, अभी के स्टॉक ब्रेकअप पर नजर डालें तो मूंग 7.8 लाख टन के साथ सबसे आगे है, इसके बाद तुअर 5.5 लाख टन, मसूर 4 लाख टन और चना करीब 3 लाख टन पर है, जबकि उड़द का स्टॉक लगभग ना के बराबर है, जो पिछले सीजन की कमजोर खरीद को दिखाता है, बाजार में मूंग का स्टॉक ज्यादा रहने की बड़ी वजह इसका अच्छा उत्पादन और MSP से नीचे चल रही कीमतें हैं, जहां मूंग का MSP करीब ₹8768 प्रति क्विंटल है जो बाकी दालों से ज्यादा है, वहीं खरीद की बात करें तो तुअर में तेजी साफ दिख रही है, अब तक 2 लाख टन से ज्यादा खरीद हो चुकी है और आने वाले दिनों में   *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* बनी रही। इसी तरह चना भी धीरे-धीरे पकड़ बना रहा है, खरीद 1 लाख टन पार कर चुकी है और अनुमान है कि ये 10 लाख टन तक जा सकती है, खासकर मध्य प्रदेश और राजस्थान में खरीद अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है इसलिए आगे स्पेस बना हुआ है, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात में खरीद चालू हो चुकी है और वहां से सपोर्ट मिल रहा है, मसूर की खरीद अभी शुरुआती स्टेज में है इसलिए इसका असर धीरे-धीरे दिखेगा, जबकि उड़द में सरकार ज्यादा आक्रामक नहीं है क्योंकि उनका मानना है कि करीब 1 लाख टन का बफर काफी रहेगा और अभी तक लगभग 80 हजार टन की खरीद हो चुकी है, कुल मिलाकर सरकार MSP पर जितनी दाल आएगी उसे खरीदने के मूड में है, खासकर चना और तुअर जो कई मंडियों में MSP के आसपास या नीचे ट्रेड कर रहे हैं, यही कारण है कि किसानों को सपोर्ट देने के साथ-साथ बाजार में गिरावट को भी कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है, एक और बड़ा फैक्टर यह है कि भारत हर साल करीब 60 लाख टन दालों का आयात करता है, इसलिए घरेलू खरीद बढ़ाकर आयात निर्भरता कम करना भी सरकार की रणनीति का हिस्सा है, ऊपर से मौसम को लेकर भी चिंता बनी हुई है क्योंकि एल-नीनो की संभावना जताई जा रही है, जिससे मानसून कमजोर पड़ सकता है और आने वाले सीजन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है, ऐसे में अभी की आक्रामक खरीद आगे के जोखिम को बैलेंस करने की तैयारी भी मानी जा रही है, कुल मिलाकर   *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*आ रही है और आने वाले हफ्तों में आवक और खरीद की स्पीड ही भाव की दिशा तय करेगी। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।