Movie prime

गेहूं के बाजार में कब से शुरू होगी तेजी

गेहू IMAGES
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरकार द्वारा स्टॉक लिमिट को रिवॉइज करने के बावजूद पिछले एक हफ्ते से गेहूँ की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में 28आपूर्ति और माँग में संतुलन है। खरीदार और विक्रेता दोनों ही अभी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। गेहूँ स्टॉक सीमा घटने के अगले दिन गेहूं की कीमतों में 10-20 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई थी, लेकिन ज्यादातर बाजारों में इसका असर कम था। मंडी मार्केट मीडिया ने ठीक इसी तरह का रूझान रहने की बात कही थी। पिछले साल सितम्बर महीने में गेहूं के भाव 200 रुपये तक बढ़े थे लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है। गेहूं के बाजार पर एक तरफ जहां ज्यादा उत्पादन होने और बड़ा सरकारी स्टॉक होने का असर है वहीं दूसरी तरफ जैव ईंधन जैसे E20 पर सरकार के ध्यान का एक अनपेक्षित असर भी हो रहा है। बता दें कि

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मक्का और चावल से बने इथेनॉल के उप-उत्पाद, जिन्हें डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन सॉल्यूबल (DDGS) कहा जाता है, गेहूँ चोकर (गेहूँ का उप-उत्पाद) से 50% तक सस्ता होने के कारण पशु आहार में उपयोग हो रहे हैं। इससे गेहूँ चोकर की कीमतें दब रही हैं। इस कारण गेहूँ मिलर्स को चोकर की घटी कीमतों से हुए नुकसान को पूरा करने के लिए मजबूरी में आटा, मैदा और सूजी आदि की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। और ऊंचे भावों पर डिमांड कमजोर हो रही है। चोकर की कम कीमतों के कारण मिलर्स को अच्छा मुनाफा कमाना मुश्किल हो रहा है। उम्मीद थी कि सरकार चोकर का निर्यात खोलेगी लेकिन इसे अभी तक शुरू नहीं किया गया है। त्यौहारी सीज़न को देखते हुए गेहूँ विक्रेता मौजूदा कीमतों पर बेचने में हिचकिचा रहे हैं। अगर OMSS को लेकर कोई बड़ा सरकारी एक्शन नहीं हुआ तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मौसम खुलने और त्योहारी माँग बढ़ने पर, गेहूँ के भाव धीरे धीरे उपर की तरफ चलते रहेंगे। गेहूं के डेली भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।