चने के बाजार में कब थमेगा गिरावट का दौर
साथियों चना बाजार इस समय दबाव में है क्योंकि आयातित चना और मटर की आवक ने घरेलू कीमतों को नीचे खींच लिया है। पितृपक्ष के चलते घरेलु डिमांड कमजोर है इसलिए बाजार को उबरने में समय लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया से आने वाला चना सस्ते दाम पर बिक रहा है और इसका असर सीधा दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश की मंडियों में देखने को मिल रहा है। चने की कीमतें पिछले 1 महीने में ₹250 नीचे आ चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली में सुबह 6150 पर बाजार खुलने के बाद खरीद में कमी के चलते आज शनिवार सुबह राजस्थानी चने का बाजार 6025 का रह गया है। अन्य बाजारों को देखें तो इस हफ्ते में जयपुर चना भाव 6200 से घटकर 6050 रहा गया है। अलवर में 5875, लातूर में 6000, राजकोट में 5600,अशोकनगर और पिपरिया में 5800 और बीकानेर में 5750 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मुंबई पोर्ट पर तंजानिया चना 5675 और ऑस्ट्रेलियाई चना ₹5850 पर quote हुआ है । मुद्रा और कांडला पर भी भाव 5800 के आसपास बने हैं, वहीं रूस और कनाडा की मटर मुंद्रा पर 3100 और 3225 में मिल रही है। बंदरगाह पर पीली मटर के साथ ही चना का भी स्टॉक पड़ा है। कनाडा में चना की पैदावार का अनुमान ज्यादा है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिलहाल कोई बड़ी तेजी नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में चना के दाम 550 डॉलर प्रति टन, एफओबी तक गिर गए हैं। हालांकि खपत का सीजन है और त्योहारों व शादियों के चलते सितम्बर के आखिरी हफ्ते में डिमांड बढ सकती है जिससे बाजार में गिरावट के ट्रेंड पर ब्रेक लग सकता है। घरेलू मंडियों में चना की आवक कम है क्योंकि किसान और स्टॉकिस्ट इस भाव पर बेचने से कतरा रहे हैं। आयातक भी इन भावों में माल निकालना नहीं चाहते। अभी चना बाजार आयात दबाव के कारण कमजोर दिख रहा है लेकिन लंबी अवधि को देखें तो चने में डरने की जरूरत नहीं है। नवरात्रों के बाद बाजार ऊपर उठने की पूरी संभावना है। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 6OO रू में डेली whatsapp पर रिपोर्ट पाएं कॉल 9729757540
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
