Movie prime

मक्का में गिरावट कब रुकेगी - देखें रिपोर्ट

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों मक्का बाज़ार में इस हफ्ते मिला जुला रुख दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां बढ़िया सुखी मक्का के भाव मजबूत हैं वहीँ गीली मक्का की ज़बरदस्त पिटाई हो रही है। कल बुरहानपुर मंडी में मक्का का भाव करीब ₹100–200 घटकर ₹2200 प्रति क्विंटल पर आ गया है, 60% नमी वाली नई मक्का के भाव तो ₹1325/क्विंटल तक दबे हुए हैं। कल गुलाब बाग पूर्णिया मंडी में 2330, जयपुर में 2300, बेंगलुरु में 2250, धूलिया में 2150, इंदौर तिरुपति स्टार्च पर 2000 और आरा मंडी में ₹2100 प्रति क्विंटल के रहे। दूसरी ओर महाराष्ट्र की मंडियों में हालात थोड़े अलग दिखे, यहां प्रीमियम चिक्स और सिमरन क्वालिटी के दाम में हल्का सुधार आया है और भाव 2590/क्विंटल और सिमरन का भाव ₹2350 से बढ़कर ₹2375/क्विंटल तक पहुंच गया। बता दें कि 1 अक्टूबर से नई आवक का दबाव शुरू होगा और तब कीमतों में ₹100-200 तक की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

वारासिवनी और आसपास के इलाकों में छिंदवाड़ा–सिवनी बेल्ट से नया मक्का आने लगा है, लेकिन उसमें करीब 40% तक नमी है। मंडी मार्केट मीडिया की राय है कि जैसे ही मौसम खुल जाएगा और नमी कम होगी, बढ़िया क्वालिटी की मक्का की कीमतों में कुछ सुधार हो सकता है। लेकिन नमी वाली मक्का की कीमतों में तेजी की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखाई दे रही। अभी मक्का बाज़ार में नमी और नई आवक की खींचतान है, एक तरफ कम सप्लाई से प्रीमियम क्वालिटी को सपोर्ट मिल रहा है तो दूसरी तरफ नमी वाली फसल से मंडियों पर दबाव बना हुआ है, और आने वाले दिनों में थोड़ा नरमी का माहौल भी बन सकता है। लेकिन सूखे बढ़िया क्वालिटी माल के भाव 2000 से नीचे जाने की उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की सर्विस लेने लिए 9729757540 पर मैसेज करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।