गेहूं नरम, क्या अभी और टूटेगा बाजार?
साथियों घरेलू बाजार में गेहूं की बढ़ती आवक का असर अब साफ दिखाई देने लगा है और मंडियों में दिन प्रतिदिन भावों में गिरावट देखने को मिल रही है। नई फसल की बढ़ती आवक लगातार मंडियों में दबाव बना रही है। बुधवार को भी ज्यादातर बाजारों में दाम या तो स्थिर रहे या हल्की गिरावट देखी गई, क्योंकि स्पलाई बढ़ रही है, लेकिन डिमांड नहीं है। गुजरात की मंडियों में रोजाना करीब 15,000 से 25,000 बोरी की आवक पहुंच रही है, जिससे भाव दबकर ₹2,150 से ₹2,250 प्रति क्विंटल पर आ गए हैं, जबकि कांडला में डिलीवरी रेट करीब ₹2,325 प्रति क्विंटल पर टिके हुए हैं। उत्तर भारत में भी दबाव साफ दिख रहा है, जहां दिल्ली लारेंस रोड पर बुधवार को भाव ₹10 टूट कर ₹2600, समस्तीपुर में 2500, अलीपुर में 2610 पर देखे गए, जबकि दाहोद में 2320, बीकानेर में 2520, इंदौर में 2350 और उज्जैन में 2310 रुपए प्रति क्विंटल रहे। राजस्थान में आगे भी ₹50 से ₹75 प्रति क्विंटल तक गिरावट की संभावना जताई जा रही है। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)उत्तर प्रदेश में गेहूं करीब ₹2,510 प्रति क्विंटल पर स्थिर है, जबकि दक्षिण भारत में बाजार अपेक्षाकृत संतुलित है, बेंगलुरु में गेहूं लगभग ₹2,700 प्रति क्विंटल पर बना हुआ है और अप्रैल की फॉरवर्ड डिलीवरी भी इसी के आसपास बताई जा रही है। पूर्वी भारत में कोलकाता बाजार करीब ₹2,650 प्रति क्विंटल पर स्थिर है, जहां व्यापारी बांग्लादेश को एक्सपोर्ट परमिशन के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अगर निर्यात की अनुमति मिलती है तो यहां दामों में सुधार देखने को मिल सकता है। फिलहाल MSP और मंडी भाव के बीच का गैप किसानों की बिकवाली को कुछ हद तक धीमा कर रहा है, लेकिन अगले 1–2 हफ्तों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है जिससे गिरावट और बढ़ सकती है। इसके अलावा LPG सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर की मांग कमजोर पड़ने की आशंका भी बाजार पर दबाव डाल सकती है। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)गेहूं के भाव फिलहाल स्थिर से कमजोर रुख में ही घूमते नजर आ सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
