Movie prime

गेहूं के बाजार में दिख रही है मजबूती देखें रिपोर्ट

गेहूं के बाजार में दिख रही है मजबूती देखें रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों जैसा कि हमने कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि गेहूं का बाजार हल्की तेजी की तरफ बढ़ रहा है और ठीक उसी प्रकार कल भी गेहूं में तेजी का माहौल देखा गया,क्योंकि निचले स्तरों पर खरीदारी में सक्रियता दिखाई दी, जबकि विक्रेता बेचने से हिचकिचा रहे हैं। जिसके कारण बाजार को सपोर्ट मिला। कल शाम को दिल्ली में गेहूं ₹10 तेज होकर 2840 पर बंद हुआ, वहीं नरेला में 2800, राजकोट में 3000, मैनपुरी में 2511, रोहतक में 2640 और सिवानी में 2580 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लेकिन दिल्ली में ज्यादातर व्यापारी अभी भी 2850 का भाव मांग रहे हैं। 2840 रुपये पर सप्लाई सीमित है, क्योंकि कमज़ोर स्टॉकिस्ट पहले ही अपना माल बेच चुके हैं, इसलिए अब मंडियों में बिक्री का दबाव घट गया है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

आज दिल्ली में 2840 पर ही रेट खुला हैं। कई व्यापारी इन दिनों धान के सौदों की ओर मुड़ गए हैं, जिससे गेहूं की आवक और भी सीमित हो गई है। इस सीमित बिकवाली और स्थिर मांग के कारण कीमतों को मज़बूती का सहारा मिल रहा है। मिलर्स लगातार कच्चे माल की जरूरत महसूस कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त सप्लाई न होने से भावों में ऊंचाई बनी हुई है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि गेहूं के बाजार में 50-60 रुपये प्रति क्विंटल तक की और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि इस वक्त बाजार में ना तो किसानों का दबाव है, ना ही स्टॉकिस्ट बेचने को राज़ी हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

फिलहाल गेहूं का माहौल खरीदारों के मुकाबले विक्रेताओं के हक में झुका हुआ है, कई ट्रेडर्स का यह भी कहना है कि सरकारी ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) की नीलामी से फिलहाल कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा, क्योंकि प्राइवेट ट्रेडर्स की खरीद ज़रूरत अभी भी बनी हुई है। इस समय मंडियों में खरीदारी की धारणा मजबूत है और माहौल यह संकेत दे रहा है कि गेहूं की कीमतें धीरे-धीरे 2900 की ओर बढ़ने का इशारा कर रही हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।