Movie prime

दिवाली से पहले खाद्य तेलों के बाजार में क्या है हलचल

दिवाली से पहले खाद्य तेलों के बाजार में क्या है हलचल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों दिवाली से पहले खाद्य तेलों के बाजार में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है लेकिन किसी भी तरफ बड़ी तेजी या मंदी नहीं दिख रही है। कल मलेशिया में पाम तेल के जनवरी वायदा अनुबंध में 6 रिंगिट यानी 0.14% की गिरावट दर्ज हुई और भाव 4,514 रिंगिट प्रति टन पर आ गए। वहीं शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में जनवरी अनुबंध में सोया तेल के दाम 0.49% मजबूत होकर बंद हुए। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिंगिट की मजबूती ने निर्यात सौदे महंगे कर दिए, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्ती रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दूसरी ओर घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग ने सरसों और सोया तेल को सपोर्ट दिया है। भरतपुर, आदमपुर और टोंक मंडियों में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 1,475 से 1,495 रुपये प्रति 10 किलो के बीच रहे और पिछले दो दिनों में करीब 4–5 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोया तेल में करीब 1 रुपये प्रति किलो तक की बढ़त रही, हालांकि आपूर्ति बेहतर होने से बड़े उछाल की उम्मीद नहीं है। कांडला में ओलिन भाव 1,245–1,260 रुपये प्रति 10 किलो पर स्थिर है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी हलचल देखने को मिल रही है इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि मौजूदा स्टॉक हल्का करें और नयी खरीद फिलहाल टालें, क्योंकि विदेशी तेलों में कमजोरी बनी हुई है और बाजार में केवल सीमित मांग आधारित सुधार ही संभव है। अगले दो–तीन दिन तक दीवाली और धनतेरस की खरीदारी के चलते 1–2 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी जा सकती है, लेकिन दिवाली के बाद मांग घटने पर बाजार में कमजोरी का रुख बन सकता है। बाजार फिलहाल त्योहारी मांग और विदेशी संकेतों के बीच फंसा हुआ है। व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।