चने के बाजार में क्या चल रहा है सेंटीमेंट - रिपोर्ट
साथियों बीते सप्ताह सप्ताह चने के बाजार में माहौल कुछ ठंडा रहा। घरेलू मंडियों में मांग कमजोर रहने और आयातित चने की सस्ती कीमतों ने दामों पर दबाव बनाए रखा। दिल्ली, इंदौर, कोटा और बीकानेर जैसी प्रमुख मंडियों में चना ₹50 से ₹90 प्रति क्विंटल तक घटा, जबकि सालाना आधार पर यह कमी ₹1200 से ₹1300 तक पहुंच गई। शनिवार को दिल्ली में राजस्थान के बेस्ट चने का भाव 5925 पर बंद हुआ और आज भी बाजार इसी भाव पर ओपन हुआ, अन्य मंडियों की बात करें तो गोंडल में 5500, अकोला में 5600, बीकानेर में बीटी भाव 5900 और लातूर में 5850 रुपए प्रति क्विंटल रहे। मुंबई में तंजानिया चना 5500 और ऑस्ट्रेलियाई चना 5700 जबकि मुद्रा पर ऑस्ट्रेलियाई चना 5625 और कांडला पर 5650 रुपए प्रति क्विंटल देखा गया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
जोधपुर में चना दाल 6750 पर रही। मिलर्स और थोक व्यापारियों की खरीदारी सुस्त बनी रही क्योंकि आने वाले महीनों में आयात बढ़ने की उम्मीद है और घरेलू फसल का अनुमान भी बेहतर है। ऑस्ट्रेलिया और तंजानिया से आने वाला चना पहले से ही सस्ता पड़ रहा है, जिससे घरेलू भाव सीमित दायरे में फंसे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया में नॉर्दर्न हार्वेस्ट लगभग पूरी हो चुकी है जबकि साउथ में धीरे-धीरे बढ़ रही है। वहां के किसान अब करीब $560 प्रति टन ऑन-फार्म रेट पर बेचने को तैयार हैं, जिससे भारतीय बंदरगाहों पर सीएनएफ कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया की चना निर्यात में जबरदस्त उछाल आया। अगस्त के मुकाबले करीब 289% वृद्धि के साथ 57,996 टन निर्यात हुआ, जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और यूएई प्रमुख खरीदार रहे। दूसरी ओर, भारत के कांडला और मुंद्रा पोर्ट पर चना स्टॉक घटकर 2.27 लाख टन रह गया है, जो पिछले सप्ताह से कम है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
31 अक्टूबर तक देशभर में चने की बुवाई पिछले साल से 23% ज्यादा दर्ज की गई, जबकि राजस्थान में यह 30% बढ़ी है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि फिलहाल चने के भाव सीमित दायरे में ही रहेंगे, लेकिन शादी सीजन की शुरुआत से चना दाल और बेसन की मांग थोड़ी रफ्तार पकड़ सकती है। लेकिन अगर आयातित चना और पीली मटर की आवक बढ़ी तो घरेलू दामों को और दबाव झेलना पड़ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
