Movie prime

इस हफ्ते कैसा रहेगा गेहूं बाजार का रुझान

इस हफ्ते  कैसा रहेगा गेहूं बाजार का रुझान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों इस हफ्ते गेहूं के बाजार में मांग और आपूर्ति के संतुलन और OMSS की खबरों के चलते भावों में हल्की-फुल्की उठापटक देखने को मिली। दिल्ली में गेहूं का भाव ₹2840 पहुंचने के बाद दो दिनों में ₹35 टूटकर 2805 पर खुला है। मंडी मार्केट मीडिया ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। अन्य बाजारों के भाव को देखें तो नरेला में 2700 और लुधियाना में 2730 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ, तो राजकोट में ₹3100 प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट मिली है। देशभर में रबी फसलों की बुआई तेज़ी से बढ़ रही है और कुल रकबा पिछले साल से करीब 9.9 लाख हेक्टेयर आगे निकल गया है। सरकार ने इस सीजन के लिए गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 1190 लाख टन रखा है और एमएसपी ₹160 बढ़ाकर ₹2585 प्रति क्विंटल कर दिया है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

ज्यादातर मंडियों में घुन के भाव अभी भी सरकारी समर्थन मूल्य के आसपास ही हैं। सरकार के पास पर्याप्त अधिशेष स्टॉक होने से बाजार में मनोवैज्ञानिक दबाव बना हुआ है। एफसीआई ने ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत 20 लाख टन गेहूं ई-नीलामी के जरिए बेचने की योजना बनाई है, जो पहले 30 लाख टन की थी। इस योजना के पहले टेंडर में ही 2 लाख टन आवंटन हुआ। बड़े मिलर्स को प्रति सप्ताह 250 टन की सीमा दी गई है और जिन कारोबारियों के पास स्टॉक लिमिट से ज्यादा माल है, वे इसमें भाग नहीं ले पाएंगे। यह कदम कीमतों पर दबाव डाल सकता है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अगर एफसीआई कुछ हफ्ते और इंतजार करता तो ऊंचे भाव मिल सकते थे, लेकिन स्कीम आने से थोड़े समय के लिए मंदी का असर देखने को मिल सकता है। 7-8 नवंबर को पंजाब में गेहूं पर राष्ट्रीय सेमिनार हुआ, जहां उद्योग विशेषज्ञों ने सरकार से गेहूं उत्पादों जैसे आटा, मैदा, सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाने की मांग की।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

ऑस्ट्रेलिया में खराब मौसम और बेमौसमी वर्षा से वहां की फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भारत के गेहूं को समर्थन मिल सकता है। देश के कई हिस्सों में मंडियों में रोजाना 10–15 हजार बोरी गेहूं की आवक दर्ज की जा रही है। अगर आने वाले हफ्तों में OMSS सेल के मनोवैज्ञानिक दबाव के धीरे-धीरे हटने और शादी ब्याह की डिमांड निकलने के चलते घरेलू बाजार में ₹50–₹60 प्रति क्विंटल की मजबूती देखने को मिल सकती है और दिल्ली में भाव 2900 तक जा सकते हैं। हालांकि आने वाले हफ्ते दो हफ्ते में सरकारी बिक्री और रबी बुआई की दिशा दशा बाजार की स्थिति को साफ कर देगी। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।