Movie prime

विदेशों में बढ़े मक्का के रेट क्या मिलेगा सहारा

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
साथियों शुक्रवार को मक्का बाजार स्थिर लेकिन दबाव वाला बना रहा, जहां सप्लाई और डिमांड लगभग बराबरी पर दिखी, इसलिए दाम एक सीमित दायरे में ही घूमते रहे और ट्रेडर्स भी फिलहाल वेट एंड वॉच मोड में नजर आए। अमलनेर मंडी में नई मक्का की करीब 200 टन आवक दर्ज हुई, जहां भाव ₹1500 से ₹1700 प्रति क्विंटल के बीच रहे, वहीं गुलाबबाग मंडी में ₹2050, विजयवाड़ा में 1640, दिल्ली में ₹2100, जयपुर में ₹1870, छिंदवाड़ा में ₹1918, इंदौर में ₹1800, सांगली स्टार्च प्लांट पर ₹1840 और राजकोट में ₹1625 रुपए प्रति क्विंटल रहे। अभी खरीदारी सुस्त है क्योंकि बाजार को उम्मीद है कि ईद के बाद कटाई में तेजी आएगी, जिससे सप्लाई और बढ़ेगी। वहीं मौजूदा कीमतें MSP से नीचे हैं, इसी वजह से किसानों पर दबाव है और सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। तेलंगाना में करीब 11.21 लाख हेक्टेयर में बुवाई और लगभग 29.79 लाख टन उत्पादन का अनुमान है,आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) जिसके बावजूद कमजोर कीमतों के कारण सरकार लगभग 8 लाख टन खरीद की तैयारी में है ताकि बाजार को सहारा दिया जा सके। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मक्का निर्यात भी धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है, चालू साल में लगभग 6.5 लाख टन निर्यात का अनुमान है, जबकि पहले यह 3.5 लाख टन था, और अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच ही करीब 4 लाख टन निर्यात हो चुका है, जो पिछले वर्षों से काफी बेहतर है। भारत का मक्का इस समय $220–230 प्रति टन के रेट पर बांग्लादेश को ऑफर हो रहा है, जो ब्राजील के $260 प्रति टन के मुकाबले सस्ता है, इसलिए भारत की प्रतिस्पर्धा मजबूत बनी हुई है, साथ ही श्रीलंका और वियतनाम से भी मांग में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं, मिडिल ईस्ट तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और उर्वरक लागत बढ़ने से मक्का की लागत भी ऊपर जा रही है, जिससे अनुमान है कि पीक सीजन में भी भाव ₹1750–₹1800 से नीचे जाना मुश्किल रहेगा। ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल की कीमतों आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)पोर्ट मिला है। ऑल ओवर देखा जाए तो अभी शॉर्ट टर्म में बाजार दबाव में है, लेकिन मिड से लॉन्ग टर्म में ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है और निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी की जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।