खाद्य तेलों के बाजार से क्या मिल रही आज अपडेट
साथियों खाद्य तेल बाजार लगातार कमजोरी की तरफ बढ़ रहा है लेकिन कल पाम ऑयल में हल्की तेजी देखने को मिली है जबकि बाकी तेलों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है। मलेशिया में जनवरी डिलीवरी वाले क्रूड पाम ऑयल (CPO) वायदा अनुबंध 49 रिंगिट बढ़कर 4,149 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुए, जिसे डालियान मार्केट की मजबूती, क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों और चीन की सोयाबीन इम्पोर्ट की अनिश्चितता से सहारा मिला। हालांकि, मलेशिया में बढ़ते उत्पादन और ऊंचे स्टॉक लेवल ने तेजी को सीमित कर दिया है और आज KLC बाजार दिसंबर वायदा 0.15% मंदी पर ओपन हुआ। 1 नवंबर के SPPOMA के डेटा के मुताबिक उत्पादन में 6.8% की बढ़ोतरी और OER में सुधार दर्ज हुआ, जिससे यह साफ है कि नवंबर का उत्पादन अक्टूबर से बेहतर रहेगा।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
चीन के DCE मार्केट में भी पाम ओलिन और सोया ऑयल दोनों में बढ़त रही, जिसने मलेशिया के बाजार को बाहरी सपोर्ट दिया। वहीं शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) पर दिसंबर सोया ऑयल 50 सेंट प्रति पाउंड के ऊपर बंद हुआ, जो करीब एक महीने की ऊंचाई पर है। अमेरिका द्वारा बायोडीजल डिमांड को सपोर्ट करने से सोया ऑयल को अतिरिक्त सहारा मिला है, जबकि चीन की ओर से 1.2 करोड़ टन अमेरिकी सोयाबीन खरीद की सहमति ने भी सेंटीमेंट सुधारा है, हालांकि 13% इम्पोर्ट टैक्स बने रहने से यह खरीद पूरी तरह असर नहीं दिखा पा रही। घरेलू स्तर पर सोया तेल ₹1210–₹1220 प्रति 10 किलो (लूज) के दायरे में सपोर्ट पा रहा है, जबकि ब्रांडेड तेल लगभग स्थिर हैं। सन ऑयल में सीमित सप्लाई बनी हुई है, जिससे दाम टिके हुए हैं लेकिन ऊपरी स्तर पर महंगे दामों से रेजिस्टेंस दिख रहा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरसों तेल में मांग सीमित है, जिसके कारण दाम लगभग स्थिर हैं। कोटा, बूंदी, भरतपुर और गंगापुर में कच्ची घानी सरसों तेल ₹1450–₹1470 प्रति 10 किलो पर चल रहा है। हालांकि, ठंड और शादियों के सीजन के चलते आगे 4–5 रुपये प्रति किलो की हल्की तेजी बन सकती है। बाजार फिलहाल रेंज-बाउंड मूड में है और ट्रेडर्स की नजर अब 10 नवंबर को आने वाली (MPOB) रिपोर्ट पर टिकी है, जो आने वाले दिनों की दिशा तय करेगी। ऑल ओवर देखा जाए तो विवाह शादियों के खपत सीजन में खाद्य तेल बाजार में इस समय कहीं हल्की मजबूती, तो कहीं सीमित मंदी देखने को मिल रही है और बाजार हल्की रिकवरी कर सकता है लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। कदा तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
