Movie prime

चावल निर्यात बाजार में अब क्या बन रहा है रूझान

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों सरकारी रिपोर्ट के अनुसार सरकारी गोदामों में चावल का स्टॉक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और बुवाई भी पिछले साल से लगभग 8% ज्यादा बताई जा रही है, घरेलू बाजार में कीमतें मल्टी-ईयर लो पर हैं और निर्यात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इंडियन राइस एक्सपोर्ट फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ. प्रेम गर्ग का कहना है कि निर्यात तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते साल जहां 22 मिलियन टन का एक्सपोर्ट हुआ था, वहीं इस साल का लक्ष्य 30 मिलियन टन तक पहुंचने का है। काकीनाडा पोर्ट पर ही 14 वेसल्स में लगभग 7 लाख टन चावल की लोडिंग हो रही है और सिर्फ इस महीने ही करीब 2 मिलियन टन निर्यात का अनुमान है। डॉ. गर्ग का दावा है कि भारत दुनिया में चावल निर्यात का नंबर वन खिलाड़ी बना रहेगा और आने वाले वर्षों में वैश्विक हिस्सेदारी को 60% तक ले जाने का लक्ष्य है। वहीं नई मार्केट्स की तलाश भी लगातार जारी है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अफ्रीका में बासमती की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है और आने वाले साल में वहां का एक्सपोर्ट 1 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। इसी तरह फिलीपींस की 2.3 मिलियन टन की वार्षिक खपत में भारत पहली बार बड़ी हिस्सेदारी जोड़ सकता है और यहां लगभग 2 मिलियन टन अतिरिक्त एक्सपोर्ट की उम्मीद है। चीन की मार्केट खुलने से 2-3 मिलियन टन तक का फायदा हो सकता है, जबकि यूरोप में पेस्टिसाइड्स से जुड़े नियमों पर समाधान मिलते ही वहां भी अच्छे मौके बनेंगे। डॉ. गर्ग ने यह भी कहा कि आने वाली भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस (BIRC) एक गेमचेंजर साबित होगी, क्योंकि इसमें 80 देशों से लगभग 1000 विदेशी खरीदार आ रहे हैं। जिससे भारत का चावल अब केवल पारंपरिक मार्केट तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि अफ्रीका, एशिया, यूरोप और अमेरिका के हर कोने में अपनी जगह बनाएगा। पहले जहां आंध्र प्रदेश के बंदरगाहों से महीने में तीन-चार वेसल लोड होती थीं, अब उनकी संख्या चार गुना बढ़कर 14 तक पहुंच गई है, जिससे साफ है कि निर्यात की रफ्तार पहले से कहीं ज्यादा है। यदि भारत इसी प्रकार आगे बढ़ता रहा तो 2047 तक भारत का चावल निर्यात कृषि क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।