Movie prime

मक्का के बाजार में आज कैसा है रूझान

मक्का के बाजार में आज कैसा है रूझान
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों मक्का मंडियों में इन दिनों लगातार बढ़ती आवक और कमजोर मांग के कारण दामों पर दबाव साफ नज़र आने लगा है। खरगोन मंडी में आज करीब 700 वाहनों की भारी आवक दर्ज की गई, जिससे गीले मक्का का भाव घटकर ₹1175 प्रति क्विंटल और सूखे मक्का का भाव  ₹1750 प्रति क्विंटल के बीच सिमट गया। पूर्णिया मंडी में 2350, जोधपुर में 2370, एटा में 2000, छिंदवाड़ा में 2260 और देवरिया में 2025 रुपए प्रति क्विंटल रहा। महाराष्ट्र में भी मक्का की कीमतें कल स्थिर से कमजोर रहीं। प्रमुख मंडियों में 10–30 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर के लिए गोदाम भाव महाराष्ट्र में ₹2050 और कर्नाटक में ₹2100 बताए गए हैं।वहीं, जबलपुर मंडी में भी अब सूखे मक्का की आवक बढ़कर 1200 क्विंटल तक पहुंच गई है, खरीदी में थोड़ी रफ्तार तो आई है, लेकिन दाम अभी भी नीचे बने हुए हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

यहां 14% नमी वाले मक्का का व्यापार ₹1950 प्रति क्विंटल, जबकि 16% या उससे ज्यादा नमी वाले मक्का का सौदा ₹1600 प्रति क्विंटल तक दर्ज हुआ। किसानों और व्यापारियों दोनों की नज़र अब इस बात पर टिकी है कि आवक कब स्थिर होती है क्योंकि मौजूदा हालात में बाजार पूरी तरह सप्लाई-ड्रिवन बना हुआ है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अगर स्टॉकिस्टों ने खरीदी में रुचि दिखाई, तो कुछ सुधार संभव है, लेकिन अभी के लिए मंडियों में तेजी के संकेत बहुत कम हैं।मौजूदा रुझान के मुताबिक, महाराष्ट्र में गोदाम भाव ₹1925 तक आ सकते हैं, जिससे बिहार जैसे राज्यों में भी ₹50–75 प्रति क्विंटल की गिरावट आ सकती है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

स्टॉकिस्ट के लिए मुनाफे की संभावना कम है क्योंकि बढ़ी लागत और ब्याज मार्जिन को खा जाते हैं। साथ ही, सरकार द्वारा इथेनॉल में एफसीआई चावल की अनिवार्यता 40% तय किए जाने से मक्का की मांग और दाम दोनों पर दबाव बना हुआ है। माल की क्वालिटी सुधरी और पशु आहार व स्टॉर्च उद्योग की खरीदी बढ़ी, तो आने वाले हफ्तों में मक्का को कुछ स्थिरता का सहारा मिल सकता है। अभी के लिए, बाजार  पूरी तरह दबाव में दिखाई दे रहा है और अक्टूबर महीने में कीमतों में थोड़ी बहुत और गिरावट देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।