Movie prime

काबुली चने के बाजार में क्या है रंगत - रिपोर्ट

काबुली चने के बाजार में क्या है रंगत - रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों काबुली चने का बाजार पिछले 10 दिनों से लगातार दबाव में चल रहा है। अगर पिछले 1 महीने की बात करें तो कीमतों में ₹500 की गिरावट आ चुकी है जिसमें कल ₹300 की भारी गिरावट देखी गई,क्योंकि खरीदारों की लेवाली बेहद कमजोर बनी हुई है और स्टॉक की निकासी उम्मीद से काफी धीमी चल रही है। इंदौर मंडी में कल 6000 बोरी की आवक के साथ भाव ₹10900 प्रति क्विंटल पर आ गए। अन्य मंडियों की बात करें तो रतलाम में 9300, विजयवाड़ा में 9500, जलगांव में 8700 और सूडान से आयातित चने के भाव ₹6100 प्रति क्विंटल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजन का अब तक सिर्फ 40% स्टॉक ही निकला है, जबकि करीब 60% स्टॉक अभी भी गोदामों में पड़ा है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

बिजाई का सीजन सामने है, लेकिन फिलहाल किसान  दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, क्योंकि मांग में कोई खास तेजी नहीं है और लोकल और एक्सपोर्ट डिमांड दोनों कमजोर हैं। एक्सपोर्टर फिलहाल ऊंचे अंतर्राष्ट्रीय भावों के कारण नई खरीद में झिझक रहे हैं, जबकि घरेलू बाजार में त्योहारों के बाद खपत बढ़ने की उम्मीद है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि दीवाली पर कुछ हलचल संभव है, मगर मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काबुली के ऊंचे दामों के बावजूद घरेलू स्तर पर मंदी का रुझान जारी है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

कर्नाटक में भारी स्टॉक मौजूद है, लेकिन मंडियों में तत्काल कोई सप्लाई प्रेशर नहीं दिख रहा। वहीं विदेशों से नया माल आने में अभी लंबा समय है, इसलिए कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना भी नहीं दिखती। महाराष्ट्र का बिना छना हुआ 60/64 ग्रेड काबुली ₹60~₹64 प्रति किलो बिक रहा है, और यहां से बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। ऑल ओवर काबुली चने का बाजार इस वक्त कमजोर मांग, अधिशेष स्टॉक और सीमित खरीदी के दौर से गुजर रहा है, और सभी की नजर अब आने वाले त्योहारों की मांग पर टिकी है। व्यापार अपने विवेक से करें। काबुली चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।