Movie prime

सरकार का बड़ा दांव, दाल बाजार पर क्या असर?

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
साथियों घरेलू उत्पादन में दालों के बाजार को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है, जिसमें म्यांमार से होने वाले दाल आयात समझौते को 2025-26 के बाद अगले 5 साल के लिए बढ़ाने की तैयारी की गई है, ताकि देश में दालों की सप्लाई बनी रहे और कीमतों पर ज्यादा दबाव न आए। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन में दिक्कतें बढ़ रही हैं और घरेलू उत्पादन उम्मीद से कम रहने का अनुमान है। जून 2021 में हुए समझौते के तहत भारत हर साल म्यांमार से करीब 2.5 लाख मीट्रिक टन उड़द और 1 लाख टन तुअर आयात करता रहा है, और अब इसी व्यवस्था को आगे भी जारी रखने की योजना है, साथ ही 2026-27 के लिए तुअर की अतिरिक्त 1 लाख टन आयात की अनुमति भी दी जा सकती है। देश की कुल दाल मांग करीब 28-29 मिलियन टन के आसपास है, जबकि उत्पादन पिछले कुछ वर्षों से 24-25 मिलियन टन के बीच ही अटका हुआ है आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) जिससे आयात पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। आपको बता दें कि तुअर का उत्पादन 2024-25 में 3.64 मिलियन टन था, जो घटकर 2025-26 में लगभग 3.45 मिलियन टन रहने का अनुमान है, वहीं उड़द का उत्पादन भी 2.24 मिलियन टन से गिरकर करीब 1.74 मिलियन टन तक आ सकता है, यानी सप्लाई साइड पहले से ही कमजोर दिख रही है। कमजोर घरेलू उत्पादन के चलते पिछले साल आयात में भी तेजी आई हैं, अप्रैल से जनवरी 2025-26 के दौरान भारत ने म्यांमार से करीब 3.32 लाख टन तुअर आयात किया, जो पिछले साल के 2.24 लाख टन से करीब 44% ज्यादा है, वहीं उड़द का आयात भी 5.90 लाख टन से बढ़कर 6.67 लाख टन तक पहुंच गया है। म्यांमार धीरे-धीरे भारत के लिए एक भरोसेमंद सप्लायर बनकर उभरा है, खासकर तब जब घरेलू उत्पादन और मांग के बीच का अंतर लगातार बना हुआ है। सरकार का यह कदम साफ आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) और भविष्य में संभावित कमी से बचने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे मिलर्स और उपभोक्ताओं दोनों को राहत मिल सकती है। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।