Movie prime

चने के बाजार में तेजी की कितनी उम्मीद - रिपोर्ट

चने के बाजार में तेजी की कितनी उम्मीद - रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों हमने अपनी पिछली चने की रिपोर्ट में बताया था कि नवरात्रों के बाद अक्टूबर में चने के बाजार में थोड़ी बहुत रिकवरी की गुंजाईश है। हमारा अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ और चने का बाजार निचले स्तर से 125 की तेजी के साथ आगे बढ़ा है। कल शाम और आज सुबह चना बाजार ₹25-25 तेज होकर दिल्ली में राजस्थान का बेस्ट चना 5925 पर पहुंच गया है। अन्य बाजारों को देखें तो लातूर में चना 5800, राजकोट में ₹5500, बीकानेर में 5550  अशोक नगर में 5400, जयपुर में बीटी भाव 5875 और चना दाल 6600 प्रति क्विंटल तक रहा। हालांकि उपरी स्तरों पर मुनाफावसूली का दबाव साफ़ दिख रहा है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दाल मिलों की मांग फिलहाल सीमित है, जिसके कारण दामों में बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली, लेकिन त्योहारों का सीजन, शादियाँ और ब्याह पास आने से मिलों की खरीद आगे बढ़ सकती है। मंडियों में चना की आवक सीमित बनी हुई है। विदेशी चने और मटर का दबाव अभी भी बाजार पर दिखाई दे रहा है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर चना उत्पादन का अनुमान ज्यादा है और तंजानिया व ऑस्ट्रेलिया से आयात भी कम दामों पर उपलब्ध है, जिससे भारतीय बाजार को मजबूती नहीं मिल पा रही। वहीं, बंदरगाह पर चना और पीली मटर का स्टॉक भी ऊँचे स्तर पर बना हुआ है, जिससे दाम पर दबाव रह सकता है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मुंबई में तंजानिया चना 5450 जबकि ऑस्ट्रेलियाई चना 5600 और मुद्रा पर ऑस्ट्रेलिया चना 5550 प्रति क्विंटल रहा। चना फिलहाल धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे हल्की तेजी या मंदी दोनों का गुंजाइश बनी हुई है। क्योंकि हमने पहले भी देखा था कि जैसे ही चने की कीमत बढ़ने लगती हैं मुनाफा वसूली बाजार को फिर से दबा देती है। इसलिए चने में भाव और ऊपर जाने की उम्मीद तो है लेकिन छोटे व्यापारी हर तेजी पर थोड़ा-थोड़ा माल निकलते रहे और जो साथी 100-200 का रिस्क ले सकते हैं वह माल को 10-15 दिन होल्ड करके चले। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।