Movie prime

जीरे के बाजार में क्या है रंगत - सटीक रिपोर्ट

जीरे के बाजार में क्या है रंगत - सटीक रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों गुजरात में जीरे की बिजाई इस बार बेहद कमजोर बताई जा रही है। दीवाली को लगभग एक महीना बीतने के बाद भी सिर्फ 3700 हेक्टेयर में नाममात्र बोवनी हुई है, जिससे व्यापार मंडियों में शुरू से ही हल्का-सा तनाव बना हुआ है। बिजाई में इस बार 20–25% कमी आने का अंदेशा जताया जा रहा है, जबकि राजस्थान में बोवनी पिछले सीजन जैसी रहने की उम्मीद है। इसी बीच निर्यातकों की हल्की-फुल्की सक्रियता भी बाजार को सहारा दे रही है, हालांकि खरीद पहले जितनी मजबूत नहीं है। बीते सप्ताह थोक बाजार में जीरा सामान्य 21,600 रुपए और मशीन क्लीन 22,900 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा, क्योंकि बढ़े दामों पर स्टॉकिस्ट अब भी सुस्त हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

राजकोट में पिछले एक सप्ताह में जीरे में लगभग ₹1000 की तेजी देखी गई और भाव 18800, ऊंझा में 19325, जबकि जोधपुर NCDEX पर भाव ₹150 बढ़कर 20500 प्रति क्विंटल पहुंच गया। उधर कच्छ और यूनजा लाइन में आवक घटकर लगभग 10,000 बोरियां रह गई, जिससे वहां की कीमतें 20–30 रुपए बढ़कर 4150 रुपए प्रति 20 किलो पहुंच गईं जिसमें साप्ताहिक 100–125 रुपए की तेजी दर्ज हुई है। पिछले कुछ समय से बांग्लादेश की मामूली डिमांड ही भावों को सहारा दे रही है, जबकि चीन की मांग में कमी आई है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

निर्यात के आधिकारिक आंकड़े चिंताजनक हैं, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल–अगस्त) में भारत ने केवल 92,810 टन जीरा निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,11,532 टन गया था; यानी मात्रा में 17% और मूल्य में 28% गिरावट। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि आगे बाजार की चाल पूरी तरह नई फसल की बिजाई और मौसम पर निर्भर रहेगी; यदि निर्यातकों की खरीद बढ़ती है तो तेजी को और मजबूती मिल सकती है, लेकिन फिलहाल कमज़ोर बिजाई और सीमित आवक ही जीरे को ऊपर टिकाए हुए हैं। व्यापार अपने विवेकसे करें। जीरे की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।