नई मक्का बाजार में क्या है खरीदार रुझान
साथियों मंडियों में कल मक्का के भाव स्थिर से कमजोर बने रहे, नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है और स्टॉकिस्टों की सक्रिय बिकवाली से बाजार पर दबाव साफ दिख रहा है। इसी दबाव की चर्चा हम अपनी रिपोर्ट में पिछले 15 दिन से कर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली मंडी में उत्तर प्रदेश लाइन का भाव ₹2250 और बिहार लाइन का भाव ₹2400 प्रति क्विंटल स्थिर रहा, जबकि गुलाबबाग पूर्णिया में भाव ₹2350 तक बोले गए। सांगली मंडी में ₹2400, सह्याद्री मंडी में ₹2225, गोवाक मंडी में ₹2265 और जलगांव में नए मक्का वेयरहाउस डिलीवरी की कीमतें नवंबर के लिए ₹2100 पर खुलीं, जबकि रबी मक्का विक्रेता ₹2200 पर बेचते नजर आए। बहराइच मंडी में भाव ₹50 कमजोर होकर ₹2200 प्रति क्विंटल दर्ज हुआ, यहां स्थानीय मांग में सुस्ती बताई जा रही है। फिलहाल नवंबर के लिए ₹2100 पर बिकवाली बनी हुई है और जैसे-जैसे आवक बढ़ेगी भावों पर और दबाव संभव है, हालांकि मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
2100 रुपये से 50-100 रुपये से ज्यादा की गिरावट नहीं दिखेगी क्योंकि इथेनॉल उद्योग ₹2000 प्रति क्विंटल पर सक्रिय खरीदार बन सकता है। दूसरी ओर, नवरात्रों के बाद पोल्ट्री सेक्टर की मांग भी बढ़ाने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल मौजूदा स्तर पर स्टॉक करने के बाद बड़ा मुनाफा पाना मुश्किल होगा, क्योंकि 2250-2300 रुपये से ऊपर की तेजी की संभावना फिलहाल कम है, क्योंकि उस स्तर पर इथेनॉल खरीदार अन्य विकल्पों जैसे चावल बाजरा आदि का सहारा लेने लगेंगे। ऑल ओवर स्थिति को देखा जाए तो निकट भविष्य में मक्का के दाम स्थिर से कमजोर रुख में बने रह सकते हैं, जबकि खरीदार और विक्रेता दोनों 2100-2300 की रेंज को फिलहाल बैलेंसिंग ज़ोन मान सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। डेली मक्का रिपोर्ट के लिए 9729757540 पर मैसेज करके सर्विस ले सकते हैं।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
