Movie prime

गेहूं के भाव को लेकर क्या कहते हैं जानकार - रिपोर्ट

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आईटीसी लिमिटेड के फ़ूड डिविजन के एक अधिकारी सोमनाथ चटर्जी ने ग्लोबॉयल इंडिया के दौरान कहा कि अगर सरकार गेहूं की खुले बाजार में बिक्री (OMSS) नहीं भी लेकर आती तब भी गेहूँ की कीमतों में कोई बड़ा उछाल आना मुश्किल है क्योंकि 2024-25 (जुलाई-जून) सीजन से गेहूँ की पर्याप्त उपलब्धता है। बता दें कि 1 सितंबर तक केंद्रीय पूल में गेहूँ का स्टॉक 33.3 मिलियन टन था, जो पिछले साल की तुलना में 32% अधिक है और बफर नॉर्म 27.58 मिलियन टन (24.58 मिलियन टन ऑपरेशनल और 3.00 मिलियन टन स्ट्रेटेजिक रिज़र्व) से काफी ऊपर है। सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि इस साल सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है और कीमतें नहीं बढ़ेंगी, उल्टा अधिशेष उपलब्धता के चलते रुख थोड़ा मंदा रह सकता है। यदि कीमतों में वृद्धि दिखती है तो सरकार OMSS के तहत बिक्री शुरू कर देगी, जिसके लिए 30 लाख टन गेहूँ का आवंटन किया गया है। गेहूं के भाव ना बढ़ने की एक और वज़ह गेहूँ से बनने वाले उप-उत्पादों की मांग कमजोर पड़ना भी है क्योंकि इनके स्थान पर पशु आहार के लिए सस्ते डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्युबल्स (DDGS) का इस्तेमाल बढ़ा है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

उन्होंने कहा कि गेहूँ की भूसी (ब्रान) निर्यात की फ़िलहाल टेंडर के जरिए अनुमति दी गई है, इसे पूरी तरह खोल देना चाहिए। गेहूं के निर्यात खोलने को लेकर उनका मानना है कि भले ही उपलब्धता अधिक है, लेकिन अभी गेहूँ निर्यात की अनुमति देना जल्दबाज़ी होगी। बता दें कि केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल सरकार का गेहूं निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बताया कि इस पर निर्णय अगली फसल के आने के बाद ही लिया जाएगा। जोशी ने यह भी कहा कि वर्तमान में आटा, मैदा और सूजी जैसे गेहूं उत्पादों के निर्यात पर भी कोई योजना नहीं है। सरकार फ़िलहाल बफर स्टॉक बनाए रखने पर जोर दे रही है। दिल्ली में इस समय गेहूं का भाव 2815 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है और कोई सपष्ट संकेत ना मिलने के कारण यह 50 रुपये की सीमित तेजी मंदी में घूम रहा है। नई दिल्ली में रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने केंद्र से मांग की है कि पीडीएस की वार्षिक जरूरत के बराबर बफर स्टॉक रखा जाए और ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) पर लंबी अवधि की स्पष्टता दी जाए। इसके अलावा, मिलिंग मशीनरी और भंडारण साइलोज पर जीएसटी घटाने की भी मांग की गई है। गेहूं के बाजार की डेली अपडेट के लिए मात्र 600 में हमारी प्रीमियम सर्विस ले सकते हैं


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।