Movie prime

मक्का के बाजार में क्या रह सकता है रुख

मक्का के बाजार में क्या रह सकता है रुख
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों बिहार और महाराष्ट्र के मक्का बाजार में पिछले सप्ताह कीमतों में आई गिरावट के बाद कल गुलाब बाग पूर्णिया मंडी में ₹50 तेज होकर 2350 रुपए, दिल्ली में यूपी लाइन की मक्का 2350 और बिहार लाइन की मक्का 2450 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई। अन्य मंडियों की बात करें तो सियाना बुलंदशहर मक्का दड़ा भाव ₹2060, मक्का रेडी भाव ₹2150, कथवाडा में ₹2225, सांगली में ₹2400, सह्याद्री में ₹2200 और गोकाक में ₹2230 प्रति क्विंटल रहे। गुलाबबाग मंडी में करीब 1,000 टन की आवक दर्ज हुई, महाराष्ट्र में  लगातार भारी बारिश ने फसल की मंडियों तक पहुंच को धीमा कर दिया है, जिससे फिलहाल दामों को सहारा मिल रहा है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

एथेनॉल खरीदार अभी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं और उनकी नज़र फिलहाल आने वाले महीनों में सरकारी चावल की खरीद पर है, जो अक्टूबर से ₹2,250 और नवंबर से ₹2,320 प्रति क्विंटल की दर पर उपलब्ध होगा। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यू.एस. ग्रेन एंड बायोप्रोडक्ट्स काउंसिल भारत में डिस्टिलर’स ड्राइड ग्रेन्स विद सॉल्युबल्स (DDGS) के लिए रास्ता खोलने की कोशिश कर रही है, और अगर आयात की अनुमति मिलती है तो भारतीय मक्का और राइस DDGS बाजार पर दबाव बढ़ सकता है जिससे मक्का की घरेलू कीमतों में नरमी आने की आशंका रहेगी।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

हालांकि अभी आयात खुला नहीं है, फिर भी भारी आवक कीमतों को नीचे खींच सकती है, महाराष्ट्र में जलगाँव में जहां आवक 8–10 दिन देरी से पहुंची और दामों में 10–30 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती देखी गई। सूखे माल के खरीदार धीरे-धीरे बाजार में लौटते नजर आ रहे हैं। आवक में देरी के चलते कर्नाटक क्षेत्र के कुछ एथेनॉल खरीदार पहले से ही खरीद की पूछताछ कर रहे हैं। रेडी सप्लाई फिलहाल सीमित है एवम इथेनॉल कंपनियों और पोल्ट्री सेक्टर की डिमांड बढ़ने पर बाजार मे 10-20 की हल्की मजबूती आ सकती है। लेकिन बड़ी तेजी का इंतजार ना करें, माल निकालते रहने की रणनीति बेहतर दिख रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।