खाद्य तेलों के बाजार में क्या बन सकता है रुझान
साथियों खाद्य तेल बाजार इस हफ्ते कई बार ऊपर नीचे हुआ, लेकिन पाम ऑयल में केएलसी फ्यूचर्स लगभग 0.50% कमजोर रहे क्योंकि भारत जैसे बड़े आयातकों की डिमांड सुस्त रही, हालांकि सितंबर में मलेशिया का निर्यात करीब 9% बढ़ा है जिससे बाजार को बल मिला है। उत्पादन भी पीक सीजन के बावजूद कमजोर है, जिसे ट्रेडर्स बुलिश संकेत मान रहे हैं। आज भी दिसंबर वायदा 0.5% तेजी पर खुला और घरेलू स्तर पर कांडला में आरबीडी ओलिन का भाव लगभग 1255 रुपये पर स्थिर दिखा, लेकिन 1-2 रुपये किलो की गिरावट भी दर्ज हुई। सोया ऑयल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव साफ दिखा क्योंकि अमेरिका में बायोफ्यूल पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता बनी रही और सीबीओटी सोया तेल 2% टूटा।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
अर्जेंटीना सोया ऑयल में भी 50 डॉलर की गिरावट आई और वर्तमान में $1080 पर सपोर्ट बनता दिख रहा है। घरेलू बाजार में सोया तेल कांडला पर 1245 पर बना हुआ है और त्योहार सीजन से इसमें तेजी लौट सकती है। इंदौर लाइन पर 1210-1215 का मजबूत सपोर्ट है और 1250 के ऊपर निकलने पर नई तेजी का रुझान बन सकता है। सरसों तेल में भी विदेशी तेलों के दबाव से गिरावट आई और जयपुर में कच्ची घानी तेल लगभग 1550 रुपये किलो पर टिक गया। खाद्य तेलों के लिए शॉर्ट टर्म में दबाव बना हुआ है लेकिन त्योहारों और दीवाली की खरीदारी से आने वाले हफ्तों में मांग सुधरने की उम्मीद है। ट्रेडर्स को छोटी गिरावट पर स्टॉक बनाने और हर उछाल पर मुनाफा बुक करने की रणनीति अपनानी चाहिए। व्यापार अपने विवेक से करें ।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
