खाद्य तेलों के बाजार में क्या है रुझान - जाने रिपोर्ट में
साथियों पिछले एक हफ्ते से चल रही उठा पटक के बाद खाद्य तेल बाजार में कल तेजी देखने को मिली। मलेशिया में पाम तेल के जनवरी वायदा अनुबंध में करीब 14 रिंगिट (0.32%) की तेजी आकर भाव 4,510 रिंगिट प्रति टन तक पहुंच गए हैं। वहीं शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में जनवरी के सोया तेल अनुबंध में भी 0.18% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक रुझान बना। कार्गो सर्वेयर्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार 1 से 15 अक्टूबर के बीच मलेशियाई पाम तेल का निर्यात 12.3% से 16.2% तक बढ़ा है, जिससे बाजार में विदेशी मांग में सुधार के संकेत मिले हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
त्योहारी सीजन की वजह से घरेलू स्तर पर भी शॉर्ट-कवरिंग और खरीदारी में हल्की तेजी देखने को मिली, इसका कारण निर्यात में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रिंगिट की मजबूती मानी जा रही है। हालांकि उत्पादन में बढ़ोतरी के चलते तेजी की रफ्तार धीमी रही क्योंकि साउथर्न पेनिनसुला पाम ऑयल मिलर्स एसोसिएशन (SPPOMA) के मुताबिक अक्टूबर के पहले 10 दिनों में उत्पादन 6.59% बढ़ा है। घरेलू बाजार में भरतपुर, आदमपुर और टोंक मंडियों में सरसों तेल के भाव ₹1,445 से ₹1,470 प्रति 10 किलो तक पहुंचे हैं, जबकि ब्रांडेड तेल मिलों ने दीवाली के पहले स्टॉक लगभग पूरा कर लिया है, जिससे नई खरीदारी सीमित है। सोया तेल की बात करें तो शिकागो में मामूली सुधार से घरेलू बाजार में भी थोड़ा सपोर्ट मिला और कांडला पर रिफाइंड सोया तेल ₹1,225-1,230 प्रति 10 किलो पर देखा गया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
लेकिन यहां से पाम तेल में निर्यात सुधार के बाद भी बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं दिखती क्योंकि उत्पादन बढ़ने और पोर्ट पर पर्याप्त स्टॉक के कारण भाव दबाव में रह सकते हैं। फिलहाल, कांडला पर पाम ओलिन ₹1,250 प्रति 10 किलो के आसपास है। आने वाले दिनों में त्योहारी मांग के चलते तेलों में ₹1-2 प्रति किलो तक की बढ़त देखने को मिल सकती है, लेकिन मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि इन बढे हुए भावों पर स्टॉक खाली करने का यह सबसे सही मौका है, क्योंकि दीवाली के बाद मांग घटने पर भाव फिर नरम पड़ सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
