खाद्य तेलों के बाजार में क्या है रूझान - जाने रिपोर्ट में
साथियों खाद्य तेल बाजार कल फिर एक बार सक्रिय नज़र आया, जहां सोया तेल और पाम तेल दोनों में हल्की से मध्यम मजबूती देखी गई। मलेशिया के केएलसी वायदा बाजार में दो दिन की गिरावट के बाद कल सुधार देखा गया। जनवरी अनुबंध करीब 0.86% बढ़कर 4,491 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुआ और आज भी 0.40% की तेजी पर ओपन हुआ। इस मजबूती का असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिला, जहां कांडला में पाम तेल का भाव ₹1250 प्रति 10 किलो पर स्थिर रहा। बाजार में आगामी MPOB रिपोर्ट आने तक हलचल रह सकती है, लेकिन वर्तमान संकेतों से दीवाली तक पाम तेल के मजबूत रहने के आसार हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी ओर, सोया तेल ने भी कल मजबूती दिखाई और CBOT में दिसंबर वायदा 1.31% की तेजी पर बंद हुआ। जिसका कारण था KLC में आई तेजी और कच्चे पाम तेल की मजबूती से बायोडीजल डिमांड को मिला समर्थन। अर्जेंटीना द्वारा घरेलू बायोफ्यूल कीमतों में वृद्धि से वैश्विक सेंटीमेंट को और सहारा मिला है। कांडला में सोया रिफाइंड तेल फिर से ₹1250 के रेजिस्टेंस लेवल को छू गया है, और अगर यह स्तर पार होता है, तो आगे और तेजी की संभावना है। अभी सोया तेल के लिए कोई नकारात्मक कारक नहीं, सिवाय अमेरिकी हार्वेस्ट के, जिसे मजबूत बायोडीजल डिमांड संतुलित कर रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
घरेलू स्तर पर भी त्योहारी सीजन की खरीद शुरू हो गई है, जिससे मांग में सुधार देखा जा रहा है। सरसों तेल बाजार को देखे तो कल बाजार लगभग स्थिर रहा, जयपुर में कच्ची घानी का भाव ₹1455–₹1460 के आसपास बना हुआ है, जबकि कोटा और भरतपुर में भाव ₹1470–₹1520 के दायरे में स्थिर रहे। विदेशी तेलों में हो रहे सुधार से सरसों तेल को भी मजबूती मिल सकती है, बाजार में उम्मीद जताई जा रही है कि दीवाली से पहले सरसों तेल में ₹100–₹150 प्रति 10 किलो तक उछाल आ सकता है। खाद्य तेलों का माहौल फिलहाल सकारात्मक बना हुआ है, और मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि 15 अक्टूबर तक माल को माल को निकाल देने की रणनीति सही लगती है । दीवाली तक बाजार में हल्की बढ़त बने रहने की संभावना है लेकिन उसके बाद दबाव आ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
