Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -19 Sep 2025

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों आयात की खबरों के चलते उड़द बाजार इस हफ्ते शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दे रहा है। कल चेन्नई में बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के भाव सितंबर और अक्टूबर शिपमेंट के लिए 785 डॉलर और 865 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर स्थिर रहे, जबकि लेमन अरहर 675 डॉलर पर टिकी रही। हालांकि डॉलर रेट स्थिर रहने के बावजूद देश के हाजिर बाजार में उड़द की कीमतें चौथे दिन भी नरमी दिखाती रहीं। चेन्नई में एफएक्यू उड़द 6,975 और एसक्यू 7,700, दिल्ली में एफएक्यू के भाव 100 रुपये गिरकर 7,400 रुपये और एसक्यू उड़द 75 रुपये कमजोर होकर 8,150 रुपये पर आ गई। मुंबई में एफएक्यू उड़द 25 रुपये नरम होकर 7,100 रुपये तक आई, जबकि कोलकाता में यही दाम 50 रुपये घटकर 7,250, गुंटूर में पॉलिश उड़द 7,400 रुपये पर स्थिर रही और विजयवाड़ा में 7,350 रुपये पर बनी रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अभी दाल मिलें केवल जरूरत के अनुसार ही खरीद कर रही हैं, क्योंकि नकदी की किल्लत और सस्ते आयात ने हाजिर मांग को दबा दिया है। दूसरी ओर, नए माल में नमी ज्यादा होने से स्टॉकिस्ट भी खरीद से पीछे हटे हुए हैं।आने वाले हफ्तों में घरेलू फसल की आवक बढ़ेगी और साथ ही आयात में तेजी देखने को मिल सकती है, जिससे उड़द पर और दबाव आ सकता है। इस समय आयातकों को मौजूदा भाव पर नुकसान की स्थिति झेलनी पड़ रही है, और यही वजह है कि दाल मिलर्स इन्वेंट्री बढ़ाने से बच रहे हैं।  फिलहाल उड़द के दामों में कोई तेजी नहीं दिख रही लेकिन अक्टूबर में खपत बढ़ने पर हल्के सुधार की गुंजाइश बन रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।