Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -02 अक्टूबर 2025

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -02 अक्टूबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द के बाजार में कल मुनाफा वसूली साफ तौर पर देखी गई, क्योंकि दाल मिलों की ओर से खरीदी सीमित है और आयातकों की बिकवाली भी बहुत जोश में नहीं है। बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के भाव चेन्नई में स्थिर रहे, जहां एफएक्यू अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के लिए 770 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर और एसक्यू 855 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर बोले गए। डॉलर में उड़द के भाव कमजोर हुए हैं, जिससे घरेलू स्तर पर भी असर दिखा और चेन्नई में एफएक्यू 25 रुपये घटकर 6,825 रुपये प्रति क्विंटल और एसक्यू 50 रुपये घटकर 7,600 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दिल्ली में एफएक्यू 50 रुपये गिरकर 7,175 रुपये और एसक्यू भी 50 रुपये नरम होकर 8,075 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। मुंबई में एफएक्यू 50 रुपये घटकर 6,900 रुपये, जबकि कोलकाता में 7,150 रुपये प्रति क्विंटल स्थिर बोला गया। दक्षिण भारत की मंडियों में गुंटूर और विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द 7,350 रुपये और 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बीते दिनों डॉलर में उछाल के चलते आयातित उड़द के भाव तेज हुए थे, लेकिन अब खरीदार संभलकर चल रहे हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दाल मिलें इन्वेंट्री बढ़ाने से बच रही हैं क्योंकि अक्टूबर में घरेलू फसल की आवक बढ़ने की संभावना है और आयात में भी इज़ाफा हो सकता है। इसलिए बड़ी तेजी ना दिखने के कारण व्यापारी फिलहाल स्टॉक जमा करने का रिस्क नहीं उठा रहे। हालांकि खपत सीजन को देखते हुए हल्के सुधार की उम्मीद जरूर बनी हुई है। मौजूदा हालात देखकर यह साफ है कि उड़द में आगे बहुत बड़ी उछाल की गुंजाइश नहीं है और यही कारण है कि मुनाफावसूली करना इस समय सही रणनीति मानी जा रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।