Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -01 अक्टूबर 2025

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -01 अक्टूबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों उड़द के बाजार में इस समय जिस तरह का रुख देखने को मिल रहा है, वह पूरी तरह से कमजोर मांग का नतीजा है। घरेलू मंडियों में दाल मिलों की खरीद धीमी बनी हुई है, जिससे कीमतों पर दबाव दिखाई दे रहा है। चेन्नई में बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू दोनों के दाम नरम हुए, जहां एफएक्यू के भाव अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के लिए 10 डॉलर गिरकर 770 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर आ गए, वहीं एसक्यू 5 डॉलर घटकर 855 डॉलर प्रति टन बोले गए। इसी तरह लेमन अरहर भी डॉलर में कमजोर हुआ और 685 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर आ गया।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

घरेलू स्तर पर चेन्नई में उड़द एफएक्यू के दाम 25 रुपये घटकर 6,850 रुपये प्रति क्विंटल और एसक्यू 50 रुपये टूटकर 7,650 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दिल्ली में उड़द एफएक्यू 7,225 रुपये और एसक्यू 8,125 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर दिखे। मुंबई में एफएक्यू 50 रुपये नरम होकर 6,925 रुपये तक आ गया, जबकि कोलकाता में यह 7,150 रुपये पर जमे रहे। गुंटूर और विजयवाड़ा की मंडियों में पॉलिश उड़द स्थिर रही, जहां गुंटूर में 7,350 रुपये और विजयवाड़ा में 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर सौदे हुए।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

फिलहाल आयातित उड़द की कीमतें डॉलर में तेज होने से आयातकों की बिकवाली कम है, लेकिन घरेलू मिलर्स भी स्टॉक बढ़ाने के मूड में नहीं हैं क्योंकि अक्टूबर में नई फसल की आवक बढ़ने की संभावना है, इसलिए उड़द में अभी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है, बल्कि बाजार फिलहाल सीमित दायरे में ही रहने वाला है।हालांकि खपत का सीजन होने के कारण हल्का सुधार बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।