Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -29 Sep 2025

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -29  Sep 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों उड़द के बाजार में इस हफ्ते भाव कमजोर ही बने रहे क्योंकि एक तरफ विदेश से सप्लाई लगातार जारी है तो दूसरी तरफ घरेलू मंडियों में नई खरीफ आवक बढ़ी है, लेकिन ज्यादातर माल बारिश से प्रभावित और मिक्स क्वालिटी का है जिससे दाल मिलर्स की खरीद सुस्त बनी हुई है। चेन्नई, दिल्ली और मुंबई में इंपोर्टेड बर्मी उड़द एफएक्यू और एसक्यू के भाव 50 से 100 रुपये कमजोर होकर 6875 से 8125 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे, जबकि ब्राज़ीलियन उड़द स्थिर रही। कोलकाता में भी कीमतों में 50 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

 सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

घरेलू मंडियों में गुन्टूर की पॉलिश्ड उड़द 7350, चंदौसी बिल्टी 7350, लेकिन जबलपुर, ललितपुर, सोलापुर, लातूर और दुधानी की नई खरीफ आवक 4000–7300 रुपये के बीच कमजोर रही और पिछले साल की तुलना में करीब 1500–2000 रुपये नीचे रही। कई जगह भारी बारिश और बाढ़ से फसल को नुकसान हुआ है, जिससे खराब क्वालिटी का सस्ता माल मंडियों में उतर रहा है और अच्छी क्वालिटी के लिए खरीदार तैयार नहीं मिल रहे। उड़द दाल और गोटा की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई, मुंबई और बीकानेर में दाम 9700–10000 रुपये के बीच रहे जो पिछले साल की तुलना में करीब 2000 रुपये कम हैं। गुन्टूर में गोटा एसक्यू पॉलिश 9550 रुपये पर पहुंच गया जो साल भर पहले 11,000 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बर्मा एफएक्यू और एसक्यू के सीएनएफ रेट 5 डॉलर गिरकर 775 और 855 डॉलर प्रति टन रहे, वहीं ब्राज़ील ग्रेड 1 स्थिर रहा।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

बर्मा के लोकल एफओबी भाव भी कमजोर होकर एफएक्यू 29.12 लाख क्यात और एसक्यू 32 लाख क्यात तक आ गए, जो पिछले साल से काफी नीचे हैं। वहीं इंपोर्टर्स को भी हालिया गिरावट में घाटा झेलना पड़ा है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि निकट भविष्य में बर्मा, ब्राज़ील और घरेलू खरीफ आवक से सप्लाई बनी रहेगी, जिससे भाव पर दबाव रहेगा। फिलहाल मार्केट में कमजोर सेंटिमेंट है, लेकिन अच्छे क्वालिटी का माल नीचे स्तरों पर खरीदना सही समझा जा रहा है क्योंकि आगे का मूवमेंट  पूरी तरह त्योहारी सीजन का है जिसमें हल्की तेजी की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।