उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -29 नवंबर 2025
साथियों पिछले चार-पांच दिनों से उड़द में मजबूती का रुझान दिखाई दे रहा था लेकिन कल बाजार में हल्की कमजोरी के संकेत दिखाई दिए और बर्मा से आने वाली एफएक्यू और एसक्यू दोनों क्वालिटी की उड़द के दाम चेन्नई में कमजोर पड़े, जहां एफएक्यू नवंबर–दिसंबर शिपमेंट 5 डॉलर गिरकर 770 डॉलर सीएडंएफ पर और एसक्यू 10 डॉलर टूटकर 845 डॉलर सीएडंएफ पर आ गया। इसी तरह लेमन अरहर भी 15 डॉलर नरम होकर 715 डॉलर प्रति टन सीएडंएफ पर आ गई है। बर्मा में खुद भी उड़द की कीमतों में नरमी बनी हुई है, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना। दाल मिलें इस समय जरूरत के अनुसार ही खरीद कर रही हैं, क्योंकि पिछले हफ्ते डॉलर में उड़द थोड़ी तेज तो हुई थी लेकिन ऊंचे भाव पर मांग टिक नहीं पाई।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मंडियों में खरीफ उड़द की आवक जारी है और दक्षिण भारत में खपत का सीजन होने से खपत ठीक-ठाक बनी हुई है। सरकार ने राजस्थान में एमएसपी पर उड़द खरीद शुरू की है, जिससे मामूली सुधार का आधार जरूर बन सकता है, लेकिन एकतरफा बड़ी तेजी की गुंजाइश अभी कमजोर दिखती है। घरेलू स्तर पर चेन्नई में एफएक्यू 6,900 और एसक्यू 7,525 रुपये पर टिके हुए हैं, जबकि दिल्ली में एफएक्यू 7,200 और एसक्यू 7,850 रुपये पर थोड़ा नरम रुख लिए हुए हैं। मुंबई में एफएक्यू 6,900 और कोलकाता में 7,100 रुपये, दक्षिण भारत के गुंटूर में पॉलिश उड़द 7,300 रुपये पर थोड़ी कमज़ोरी के साथ और विजयवाड़ा में 7,450 रुपये पर स्थिर है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मार्केट में बड़े लेवल की तेजी की अभी संभावना नहीं, क्योंकि चेन्नई से लगातार माल बिकवाली में आ रहा है और रंगून की लोडिंग भी जारी है। इस वजह से किसी व्यापारी ने भारी स्टॉक अपने पास नहीं रखा। हां, नीचे वाले भावों पर दाल धोया–छिलका की अच्छी उठाव बनी है, जिससे दाल मिलों की पकड़ मजबूत है और इसी वजह से कुछ जगहों पर एसक्यू फिर 7,900 और एफएक्यू 7,200 रुपये के आसपास सुधरते दिखे हैं। फिलहाल उड़द में इस समय बड़ी तेजी तो नहीं दिखती लेकिन घरेलू स्टॉक में कमी के चलते सीमित सुधार जरूर बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
