उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 28 अक्टूबर 2025
साथियों उड़द के बाजार में कल हल्की गिरावट जरूर दिखी, लेकिन खपत सीजन को देखते हुए माहौल मंदा नहीं कहा जा सकता। दरअसल, बर्मा से आयातित उड़द के दाम चेन्नई में थोड़े कमजोर हुए हैं। एफएक्यू ग्रेड की कीमतें नवंबर-दिसंबर शिपमेंट के लिए करीब 10 डॉलर घटकर 755 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ और एसक्यू ग्रेड की कीमतें 5 डॉलर गिरकर 830 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर आ गईं। इस नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा और चेन्नई में उड़द एफएक्यू ₹6,775 प्रति क्विंटल और एसक्यू ₹7,475 प्रति क्विंटल, जबकि मुंबई में उड़द एफएक्यू ₹6,775 प्रति क्विंटल पर बोली गई।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दिल्ली में भाव ₹7,150 प्रति क्विंटल स्थिर रहे, और कोलकाता में भी ₹7,150 प्रति क्विंटल पर टिके रहे। वहीं गुंटूर में पॉलिश उड़द ₹7,325 और विजयवाड़ा में ₹7,250 प्रति क्विंटल तक कमजोर हुई। इस समय दाल मिलों की खरीद धीमी है, इसलिए कीमतों पर दबाव बना हुआ है, हालांकि खपत सीजन शुरू होने के चलते आने वाले हफ्तों में मांग बढ़ने की उम्मीद है। बर्मा में इस दौरान उड़द के दाम स्थिर बने रहे, लेकिन भारत में उत्पादक राज्यों में मौसम फिर से बिगड़ने से स्थिति थोड़ी चिंताजनक है। अगर अगले कुछ दिनों में मौसम सुधर गया तो नई फसल की आवक बढ़ेगी और बाजार में स्टॉकिस्टों की खरीदारी भी तेज हो सकती है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इस बार उड़द की एमएसपी पर सरकारी खरीद किस तरह से होती है, यही आने वाले महीनों में भाव की दिशा तय करेगी। अभी के हालात में बाजार में हल्की कमजोरी जरूर है, मगर घरेलू और आयातित उड़द दोनों में तेजी की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। उड़द का बाजार अभी संभावनाओं के मोड़ पर है, लेकिन विवाह शादियों के सीजन को देखते हुए कीमतों में तेजी की संभावना बरकरार है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
