उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -26 Sep 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द के बाजार पर सप्ताह की शुरुआत से ही आयात का दबाव साफ दिख रहा है, जिसके कारण स्टॉकिस्ट भी ज्यादा जोखिम लेने से बच रहे हैं। कल बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के दाम चेन्नई में स्थिर बने रहे, जहां एफएक्यू का भाव अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के लिए 770 डॉलर प्रति टन और एसक्यू का भाव 850 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर बोला गया। इसी तरह लेमन अरहर का भाव भी 645 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर टिका रहा।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
घरेलू स्तर पर चेन्नई में उड़द एफएक्यू के भाव 6,850 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे, जबकि एसक्यू 50 रुपये मजबूत होकर 7,625 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। दिल्ली में एफएक्यू के भाव हल्की गिरावट के साथ 7,250 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे और एसक्यू 8,075 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। मुंबई में एफएक्यू 6,900 रुपये प्रति क्विंटल और कोलकाता में 7,150 रुपये प्रति क्विंटल पर बना रहा। वहीं गुंटूर और विजयवाड़ा की मंडियों में पॉलिश उड़द के भाव 7,350-7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। बर्मा में कीमतें कमजोर होने से भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ा है, ऊपर से घरेलू राज्यों में फसल की स्थिति भी अनुकूल है, जिससे नए माल की आवक बनी रहेगी। हालांकि अभी ताजा उड़द में नमी की मात्रा अधिक है, जिसकी वजह से स्टॉकिस्ट सक्रिय नहीं हो रहे और ऐसे में आयातकों को मौजूदा भावों पर घाटा लग रहा है और इस महीने कीमतों में तेजी की उम्मीद नहीं है, लेकिन अक्टूबर में खपत बढ़ने पर हल्की तेजी की संभावना जरूर दिखाई दे रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
