उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -25 Sep 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द बाजार में अभी कोई बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं दिख रही है। बाजार सीमित दायरे में दबाव के साथ चल रहा है। बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के लिए 770 डॉलर और 850 डॉलर प्रति टन CIF पर स्थिर बनी हुई हैं, जबकि चेन्नई में भी इनकी डॉलर कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ। घरेलू मंडियों में दाल मिलों की कमजोर खरीद के चलते आयातित उड़द पर मंदा हावी है और बर्मा में दाम नीचे आने से भारत में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। देश में नई उड़द की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन नए माल में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण स्टॉकिस्ट सक्रिय नहीं हो रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
चेन्नई बंदरगाह पर 8,000 टन का नया वैसल 21 सितंबर को पहुंच चुका है, जिससे बाजार में आपूर्ति और बढ़ेगी। अशोक नगर में उड़द 6,500 रुपये और बीजानगर में 6,100 रुपये के बीच बोले गए। चेन्नई में उड़द एफएक्यू 50 रुपये टूटकर 6,800 रुपये और एसक्यू 25 रुपये गिरकर 7,575 रुपये क्विंटल पर आ गया। दिल्ली में एफएक्यू 7,275 रुपये और एसक्यू 8,075 रुपये क्विंटल पर स्थिर रहा, जबकि मुंबई में एफएक्यू 75 रुपये टूटा और 6,900 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया। कोलकाता में 7,150 रुपये और गुंटूर में पॉलिश उड़द 7,350 रुपये क्विंटल पर स्थिर रहा, वहीं विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द 7,400 रुपये क्विंटल पर बोला गया। उड़द बाजार फिलहाल मिलों की कमजोर डिमांड, आयातित माल की बढ़ती उपलब्धता और घरेलू नई फसल की नमी के कारण दबाव में है, लेकिन अक्टूबर में खपत बढ़ने पर हल्की तेजी की उम्मीद बरकरार है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
