Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -24 Sep 2025

MANDIBHAVTODAY
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द के बाजार में कल हालात थोड़े दबाव वाले देखें गए। चेन्नई में बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू दोनों के भाव नरम हुए, जहां एफएक्यू सितंबर–अक्टूबर शिपमेंट के लिए 10 डॉलर कमजोर होकर 770 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ और एसक्यू भी 10 डॉलर गिरकर 850 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर आ गया। लेमन अरहर भी इसी दौरान 15 डॉलर फिसलकर 645 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ बोली गई। बर्मा में एफएक्यू उड़द के भाव घटे, जबकि एसक्यू स्थिर रहे,  घरेलू मंडियों में भी दाल मिलों की कमजोर मांग ने उड़द के दामों को और दबाव में ला दिया। आयातित उड़द लगातार सस्ता हो रहा है, जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतें टिक नहीं पा रहीं और आयातकों को इन भाव पर नुकसान उठाना पड़ रहा है और दूसरी तरफ

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

नई फसल की आवक जल्द बढ़ सकती है, जिससे रेट पर और दबाव बन सकता है। देसी उड़द के नए मालों में अभी नमी 15–17% तक है, इसलिए स्टॉकिस्ट भी खरीद से दूरी बनाए हुए हैं। अशोक नगर मंडी में कल 300 क्विंटल की आवक रही और रेट 6,500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। चेत्रई में एफएक्यू 75 रुपये टूटकर 6,850 और एसक्यू 50 रुपये घटकर 7,600 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। दिल्ली में एफएक्यू 50 रुपये नरम होकर 7,275 और एसक्यू 25 रुपये गिरकर 8,075 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। मुंबई में एफएक्यू 76 रुपये फिसलकर 6,975 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। वहीं कोलकाता में एफएक्यू 7,150 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। गुंटूर और विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द के भाव 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। फिलहाल आयातित उड़द की कमजोरी, घरेलू दाल मिलों की सुस्त खरीद, नई फसल में नमी और आगे बढ़ती आवक की आशंका से उड़द बाजार पर दबाव बना हुआ है लेकिन अक्टूबर में खपत का सीजन शुरू होने पर बाजार सीमित तेजी की ओर जा सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।