Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 19 नवंबर 2025

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 19 नवंबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों उड़द बाजार में कल हल्की तेजी का माहौल रहा और चेन्नई पोर्ट पर बर्मा से आने वाली एफएक्यू और एसक्यू दोनों क्वालिटी की उड़द में नवंबर–दिसंबर शिपमेंट के भाव 10 डॉलर तक मजबूत हुए हैं, जिससे सीएंडएफ कीमतें 725 और 800 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गई हैं। एक तरफ  जहाँ चेन्नई में आयातित उड़द के भाव ऊपर जा रहे हैं, वहीं बर्मा में एफएक्यू की दरें नरम और एसक्यू की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, यानी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू संकेत इस समय एक-दूसरे से थोड़े अलग चल रहे हैं।घरेलू बाजार में दाल मिलों की खरीद अभी भी जरूरत के हिसाब से सीमित है, इसी कारण कई मंडियों में भाव स्थिर तो कई जगह हल्की तेजी या मामूली कमजोरी के साथ मिले-जुले बने हुए हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

  मौसम अनुकूल रहने से मंडियों में खरीफ उड़द की आवक सुचारू बनी रहने की उम्मीद है, लेकिन ब्याह–शादी के सीजन में दक्षिण भारत से आने वाली खपत बाजार को सपोर्ट दे सकती है और स्टॉकिस्ट भी धीरे-धीरे अपनी खरीद बढ़ाने की ओर लौट सकते हैं। चेन्नई में एफएक्यू 6,725 रुपये और एसक्यू 7,275 रुपये प्रति क्विंटल तक मजबूत हुआ है, जबकि दिल्ली में एफएक्यू 7,000 रुपये पर स्थिर और एसक्यू 7,750 रुपये तक तेज देखा गया। मुंबई में भी 25 रुपये की तेजी दर्ज हुई, जबकि कोलकाता में एफएक्यू 50 रुपये कमजोर होकर 6,750 रुपये पर आ गया।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दक्षिण के गुंटूर और विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द के भाव लगभग स्थिर बने रहे। नवंबर में धोया–छिलका उड़द की खपत चलने, पाइपलाइन में पर्याप्त स्टॉक न होने और छठ के बाद धीरे–धीरे कंटेनर लगने के बावजूद थोड़ी टाइट सप्लाई जैसी स्थिति से उड़द एसक्यू, जो अभी करीब 7,650 रुपये पर बिक रही है, 200–250 रुपये की अतिरिक्त चाल भी बन सकती है। उड़द में दबाव की खबरों के बावजूद बाजार पूरी तरह मंदा नहीं है और धीरे-धीरे बाजार ऊपर उठ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।