Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -18 Sep 2025

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारीभाइयों उड़द बाजार इस सप्ताह हल्की गिरावट के दबाव में है, क्योंकि बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के रेट चेन्नई में कमजोर हो गए हैं, जहां सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के एफएक्यू के भाव 10 डॉलर गिरकर 785 डॉलर प्रति टन और एसक्यू के भाव भी 10 डॉलर नरम होकर 865 डॉलर प्रति टन, सीएंडएफ पर आ गए हैं। इसी तरह लेमन अरहर भी 15 डॉलर गिरकर 675 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गई है। बर्मा में भी उड़द की कीमतें नरम पड़ी हैं और चेन्नई के चेत्रई मार्केट में डॉलर आधारित भाव लगातार दूसरे दिन नीचे आए हैं। घरेलू स्तर पर दाल मिलों की खरीदारी सिर्फ जरूरत तक सीमित है, जिससे लगातार तीसरे दिन उड़द के दाम नीचे खिसके। आयातकों के लिए मौजूदा रेट नुकसानदेह साबित हो रहे हैं, वही नई फसल की आवक बढ़ने और आयात तेज होने की संभावना है, जिस कारण मिलर्स इन्वेंट्री बढ़ाने से बच रहे हैं। इस बार नए देसी माल में नमी ज्यादा होने की वजह से स्टॉकिस्ट भी खरीद में सक्रिय नहीं हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

बाजार में अगले कुछ दिनों तक हल्की तेजी-मंदी का ही माहौल देखने को मिल सकता है। म्यांमार से तीन बड़े वैसल उड़द लेकर आ रहे हैं, पहला 8,600 टन वाला 18 सितंबर को चेन्नई पहुंचेगा, दूसरा 9,000 टन का 21 सितंबर तक और तीसरा 6,000 टन वाला भी इसी समय पहुंचेगा। घरेलू मंडियों में भी आवक और भाव में उतार-चढ़ाव दिखा। दूधानी मंडी में 2,000 बोरी की आवक रही और वहां रेट 6,200 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए। चेन्नई में एफएक्यू उड़द 50 रुपये गिरकर 6,975 रुपये और एसक्यू 100 रुपये घटकर 7,725 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दिल्ली में भी एफएक्यू 25 रुपये नरम होकर 7,525 रुपये और एसक्यू 50 रुपये घटकर 8,225 रुपये पर बिका। मुंबई में एफएक्यू 25 रुपये घटकर 7,125 रुपये, कोलकाता में 50 रुपये गिरकर 7,300 रुपये पर आ गया। वहीं गुंटूर में उड़द पॉलिश 7,400 रुपये पर स्थिर रही, लेकिन विजयवाड़ा में 50 रुपये कमजोर होकर 7,350 रुपये बोली गई। अभी उड़द के बाजार में दबाव जरूर है, मगर यह स्थिति घबराने वाली नहीं है क्योंकि खरीदार मांग के हिसाब से धीरे-धीरे एक्टिव हो रहे हैं और आने वाले दिनों में हल्की तेजी की उम्मीद जरूर है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।