Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 18 अक्टूबर 2025

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 18 अक्टूबर 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घरेलू उड़द बाजार में इस हफ्ते भावों पर दबाव बना रहा क्योंकि दाल मिलों की खरीद कमजोर पड़ गई।हालांकि आयातित उड़द के दामों में तेजी आने के बाद घरेलू स्तर पर आयातकों ने बिकवाली कम कर दी, जिससे बाजार में एक तरह की सुस्ती देखने को मिली। हालांकि गिरावट बहुत गहरी नहीं है, क्योंकि अभी भी उड़द में बड़े मंदे की गुंजाइश नहीं है। इस समय मौसम अनुकूल बना हुआ है और दीपावली के बाद खरीफ उड़द की आवक में तेजी आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में स्टॉकिस्टों की खरीद भी बढ़ सकती है, लेकिन फिलहाल त्योहारी छुट्टियों के चलते कारोबार कमजोर रह सकता है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

शाम को चेन्नई में उड़द एफएक्यू के भाव ₹6,800 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे, जबकि एसक्यू ग्रेड ₹7,500 प्रति क्विंटल पर बोला गया। दिल्ली बाजार में एफएक्यू के भाव ₹25 गिरकर 7,150 प्रति क्विंटल और एसक्यू ₹50 नरम होकर ₹7,850 प्रति क्विंटल पर आ गए। वहीं मुंबई में उड़द एफएक्यू ₹6,800 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। कोलकाता में भी भाव ₹7,150 प्रति क्विंटल के आसपास बिना बदलाव के टिके रहे। गुंटूर में पॉलिश उड़द ₹25 गिरकर ₹7,400 प्रति क्विंटल बोली गई, जबकि विजयवाड़ा में यह ₹7,300 प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। 

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

उड़द का आयात लगातार हो रहा है, जिससे बाजार में आपूर्ति की कमी नहीं है। वहीं एमएसपी खरीद नीति भी आगे के रुझान को तय करेगी। ऑल ओवर देखा जाए तो उड़द बाजार फिलहाल दबाव में जरूर है, लेकिन आपूर्ति और मांग का संतुलन इसे स्थिरता की ओर बनाए रखे हुए है और दिवाली के बाद विवाह शादियों के सीजन को देखते हुए बाजार में कुछ सुधार बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।