Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -17 Sep 2025

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द के बाजार पर इस समय हल्का दबाव बना हुआ है क्योंकि बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू दोनों ही क्वालिटी के दाम चेन्नई में नरम पड़ गए हैं। सितंबर और अक्टूबर शिपमेंट के लिए एफएक्यू 795 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 875 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर आ गए हैं, वहीं घरेलू बाजार में भी मिलों की मांग कमजोर बनी हुई है। जिससे आयातकों को मौजूदा भाव पर घाटा उठाना पड़ रहा है। नई फसल की आवक तेज़ी पकड़ सकती है और आयात में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है, यही वजह है कि मिलर्स अपनी इन्वेंट्री नहीं बढ़ा रहे। देसी नई उड़द में अभी नमी 15-18% तक पाई जा रही है, जिससे स्टॉकिस्ट खरीद में पीछे हट रहे हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

कई मंडियों में नई उड़द की आवक शुरू हो गई है। दमोह मंडी में 2,500-3,000 क्विंटल उड़द 6,000 रुपये क्विंटल में बिकी। घरेलू बाजार में चेन्नई में एफएक्यू 7,050 रुपये और एसक्यू 7,825 रुपये क्विंटल पर कमजोर हुए, मुंबई में एफएक्यू 7,150 रुपये क्विंटल तक आया, जबकि दिल्ली में एफएक्यू 7,550 रुपये और एसक्यू 8,275 रुपये क्विंटल पर बोले गए। कोलकाता में एफएक्यू 7,350 रुपये रहा और गुंटूर व विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द 7,350-7,400 रुपये क्विंटल के आसपास कारोबार हुआ।  नई फसल की नमी, आयात का दबाव और मिलों की सुस्त खरीद मिलकर उड़द की कीमतों को दबाव में रखे हुए हैं,  लेकिन मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि उड़द में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है क्योंकि अधिक वर्षा के कारण काफी फसल खराब हो चुकी है और पितृपक्ष के बाद त्योहारी सीजन शुरू होते ही खपत बढ़ने पर कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।