उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 17 अक्टूबर 2025
साथियों दाल बाजार में इस सप्ताह उड़द ने फिर से हल्की तेजी की चाल पकड़ी है। दरअसल, घरेलू दाल मिलों की खरीद बढ़ने, आयात महंगा पड़ने और ग्राहकी में सुधार के कारण उड़द के दाम लगातार दूसरे दिन ऊपर गए हैं। व्यापारियों के अनुसार, बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के दाम चेन्नई में इस हफ्ते 10 से 15 डॉलर प्रति टन तक बढ़े हैं, जिससे घरेलू स्तर पर भी इसका असर दिखा। चेन्नई में उड़द एफएक्यू के भाव ₹6,800 प्रति क्विंटल और एसक्यू के ₹7,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
वहीं दिल्ली में उड़द एफएक्यू ₹7,175 और एसक्यू ₹7,900 प्रति क्विंटल पर बोले जा रहे हैं। मुंबई में भी 25 रुपये की तेजी के साथ उड़द ₹6,800 पर टिक गई, जबकि कोलकाता में भाव ₹7,150 पर स्थिर बने रहे। दक्षिण भारत में, गुंटूर और विजयवाड़ा की मंडियों में पॉलिश उड़द के दाम 25 से 50 रुपये बढ़कर क्रमशः ₹7,425 और ₹7,300 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आयातकों की बिकवाली घटने से बाजार में हल्की मजबूती आई है, और स्टॉकिस्टों की खरीद भी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
हालांकि, बड़ी तेजी की गुंजाइश फिलहाल सीमित है क्योंकि दीपावली के बाद खरीफ उड़द की नई आवक बाजार में दबाव बना सकती है। साथ ही, एमएसपी पर सरकारी खरीद की स्थिति भी आगे के रुझान तय करेगी। फिलहाल, उड़द का बाजार स्थिर से मजबूत रुख में बना हुआ है, जहां मिलों की डिमांड, आयात लागत और ग्राहकी सुधार तीनों मिलकर इसे सहारा दे रहे हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
