उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -16 मार्च 2026
Mar 16, 2026, 11:20 IST
दोस्तों पिछले सप्ताह उड़द बाजार में हल्की मजबूती का रुख देखने को मिला और भाव स्थिर से मजबूत बने रहे। शनिवार को दिल्ली में बर्मा FAQ उड़द ₹8450, कोलकाता ₹8200 और चेन्नई ₹8100 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले लगभग ₹350 की तेजी रही। वहीं दिल्ली में बर्मा SQ उड़द ₹9100 और चेन्नई में ₹8850 पर रही। घरेलू बाजार में गुंटूर पॉलिश उड़द ₹8475, चंदौसी बिल्टी ₹8100 और जलगांव लाइन में ₹7000–7800 के दायरे में कारोबार हुआ। आयातित उड़द में बर्मा और ब्राजील ओरिजिन दोनों के भाव ऊपर की ओर बढ़े, जबकि देश में नई आंध्र प्रदेश ब्लैक पॉलिश उड़द की आवक उम्मीद से कम रही। बाजार में फिलहाल ज्यादातर मीडियम साइज दाना ही आ रहा है और सामान्य बोल्ड क्वालिटी की आवक अभी शुरू नहीं हुई है। बीते सप्ताह उड़द दाल बाजार भी मजबूत रहा, आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) जहां मुंबई में उड़द दाल ₹11500, जलगांव ₹11200 और बीकानेर ₹11300 प्रति क्विंटल रही, जो सप्ताह भर में लगभग ₹300 तेज हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो चेन्नई CNF आधार पर बर्मा FAQ $865 प्रति टन और SQ $960 प्रति टन कोट हुआ। म्यांमार के लोकल बाजार में भी हल्की तेजी दिखी, जहां FAQ 30.55 लाख क्यात और SQ 33.70 लाख क्यात तक पहुंच गया। आपूर्ति के मोर्चे पर स्थिति थोड़ी तंग बनी हुई है, क्योंकि भारत में कुल उड़द उत्पादन इस साल 9.5% घटकर 17.14 लाख टन रहने का अनुमान है। 6 मार्च 2026 तक समर उड़द की बुवाई करीब 2% घटकर 0.45 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई, हालांकि गुजरात में समर बुवाई में पिछले साल की तुलना में 128% तक बढ़ोतरी भी देखी गई है। कई जहाजों की शिपमेंट में देरी और पोर्ट पर बर्थिंग की समस्या के कारण आयातित माल की सप्लाई धीमी चल रही है, जिससे रेडी बाजार को सहारा मिल रहा है। ऑल ओवर देखा जाए तो फिलहाल बाजार धारणा यही है कि निकट अवधि में उड़द के भाव स्थिर से मजबूत रह सकते हैं और बर्मा SQ उड़द का दायरा लगभग ₹8650 से ₹8850 प्रति क्विंटल के बीच रह सकता है। अगर भाव ₹8850 के ऊपर टिकते हैं तो बाजार में और तेजी की संभावना भी बन सकती है, जबकि वायदा कारोबार में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट करीब ₹9200 और मई कॉन्ट्रैक्ट आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) को मिल रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
