Movie prime

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -12 Sep 2025

उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -12  Sep 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द बाजार में कल हल्की मजबूती देखी गई। आयातित बर्मा से आने वाली एफएक्यू और एसक्यू क्वालिटी के दाम चेन्नई पोर्ट पर  सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के लिए एफएक्यू 5 डॉलर बढ़कर 800 डॉलर प्रति टन और एसक्यू बढ़कर 880 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ तक पहुंच गए। वहीं घरेलू स्तर पर भी  दिल्ली में एफएक्यू उड़द के भाव 25 रुपये मजबूत होकर 7,575 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जबकि एसक्यू 25 रुपये चढ़कर 8,300 रुपये प्रति क्विंटल पर बोले गए। मुंबई मंडी में एफएक्यू 50 रुपये उछलकर 7,250 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया, वहीं कोलकाता में भाव 7,350 रुपये के दायरे में स्थिर रहे।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दक्षिण भारत की बात करें तो गुंटूर और विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द के रेट लगभग स्थिर बने रहे, जहां 7,325–7,400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार हुआ। कर्नाटक की बीदर लाइन में बारिश से आवक पर असर पड़ सकता है, जिससे स्थानीय बाजारों की आपूर्ति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। देसी फसल की शुरुआत तो हो चुकी है लेकिन नए माल में नमी अधिक होने से स्टॉकिस्ट और मिलर्स इस समय भारी खरीद से बच रहे हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से ही खरीद कर रहे हैं और इन्वेंट्री बनाने में ज्यादा रुचि नहीं ले रही हैं। देखा जाए तो उड़द में अभी कोई एकतरफा तेजी या मंदी का रुख नहीं है, बल्कि बाजार छोटे-छोटे उतार-चढ़ाव के साथ सीमित दायरे में ही घूमता दिख रहा है। त्योहारी डिमांड को देखते हुए कीमतों का रुख हल्की तेजी की तरफ जरूर बन रहा है। व्यापार अपने विवेकसे करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।